सुनीता आहूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दिया गोल्डन गिफ्ट, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को गोल्डन गिफ्ट दिया। जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और इसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Govinda Gifts Wife Sunita Ahuja On Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। सुनीता ने करवा चौथ पर पति से मिला खास तोहफा सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनीता आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज में वे हरे रंग के ट्रेडिशनल सूट में बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को एक शानदार गोल्डन हार ने पूरा किया, जो उन्हें करवा चौथ के मौके पर गोविंदा से गिफ्ट में मिला। तस्वीरों में सुनीता का चेहरा खुशी से दमकता हुआ दिखाई दे रहा है।

सुनीता ने पोस्ट शेयर कर लिखा अनोखा कैप्शन

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि “सोना कितना सोना है, गोविंदा हीरो नं. 1, मेरा करवा चौथ गिफ्ट आ गया है।” उनका यह कैप्शन और लुक दोनों ही फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। फैंस ने कपल पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “गोविंदा जी का गिफ्ट और आपका अंदाज... दोनों लाजवाब।” दूसरे ने कमेंट किया, “करवा चौथ का असली हीरो तो गोविंदा जी हैं।” कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को “एवरग्रीन कपल” बताया।

कपल के तलाक की उड़ी थी अफवाहें

बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी थीं। हालांकि अभिनेता के वकील ललित बिंदल ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा था कि सब कुछ बिल्कुल ठीक है और कपल के बीच कोई विवाद नहीं है। गोविंदा के मैनेजर शशि ने भी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था, “यह पुरानी बात है जो दोबारा ताजा खबर की तरह वायरल हो रही है। कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है, चिंता की कोई बात नहीं।”

इसी साल सुनीता आहूजा ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। वे यहां अपनी डेली लाइफ और फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका पहला व्लॉग, जिसमें उन्होंने कुलदेवी मां काली के दर्शन किए थे, खूब पसंद किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट