सुनीता आहूजा और संभावना सेठ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने संभावना सेठ संग गरबा डांस कर लूटी महफिल, VIDEO वायरल

Sunita Ahuja Dance Viral: हाल ही में सुनीता अहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ गरबा डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Sunita Ahuja Sambhavna Seth Dance Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी बेहतरीन फिल्मों और डांस से हमेशा फैंस का दिल जीतते रहे हैं। लेकिन इन दिनों एक्टर अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गोविंदा जहां बड़े पर्दे और रियलिटी शोज में कम नजर आते हैं, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।

दरअसल, हाल ही में सुनीता का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। वीडियो में सुनीता आहूजा को भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ गरबा डांस करते हुए देखा गया। ये वीडियो नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के पंडाल से सामने आया है।

सुनीता आहूजा और संभावना सेठ का गरबा डांस वायरल

वीडियो में दोनों दीवाज ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। सुनीता ने लाल रंग की साड़ी और गजरे के साथ अपनी खूबसूरती को निखारा, जबकि संभावना सेठ भी एथनिक आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। दोनों ने मिलकर ‘जुल्मी सांवरिया’ सॉन्ग पर जोरदार डांस किया। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है आप दोनों बहनें हैं, कमाल का एनर्जी लेवल है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आप दोनों को एक फ्रेम में डांस करते देखना बहुत मजेदार है।”

इस वीडियो ने साफ कर दिया कि सुनीता आहूजा का टैलेंट अब तक छुपा हुआ था। पहली बार उनके डांस का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बता दें कि सुनीता आहूजा अब खुद का यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं, जहां वो अपनी डेली लाइफ के व्लॉग्स शेयर करती हैं। कुछ महीने पहले उनका पहला व्लॉग रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी कुलदेवी मां काली के दर्शन किए थे। इस व्लॉग को दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह तेजी से वायरल हुआ।

गोविंदा की पत्नी ने नवरात्रि पंडाल की शेयर की झलकियां

इसके अलावा सुनीता सोशल मीडिया पर अक्सर अपने घर और त्योहारों से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के दौरान अपने घर और पंडाल की झलकियां भी शेयर की थीं, जिन्हें देखकर फैंस ने उनकी सादगी और भक्ति की तारीफ की। गोविंदा और सुनीता की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। अब सुनीता के इस डांस वीडियो ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव