पत्नी मंजू ने पूरी की असरानी की अंतिम इच्छा, गुपचुप तरीके से हुआ अंतिम संस्कार 
मनोरंजन

Asrani Funeral: क्यों गुपचुप तरीके से हुआ अंतिम संस्कार, क्या थी असरानी की आखिरी इच्छा?

Asrani Last Wish: असरानी का दिवाली के दिन निधन हो गया। पत्नी मंजू असरानी ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए गुपचुप अंतिम संस्कार किया। 70 के दशक की एक्ट्रेस मंजू और असरानी की कोई औलाद नहीं है।

अनिल सिंह

StartFragment

Asrani Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज और हंसमुख एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। दिवाली के शुभ दिन, 20 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे के करीब उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। चार दिन पहले उन्हें आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जहां परिवार का बुरा हाल है, वहीं एक और बात ने लोगों को चौंका दिया—एक्टर का अंतिम संस्कार दिवाली वाली रात 8 बजे बेहद शांति और गुपचुप तरीके से कर दिया गया।

असरानी के मैनेजर बाबू भाई ने इस गुपचुप अंतिम संस्कार के पीछे की वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह एक्टर की अंतिम इच्छा थी। असरानी ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह नहीं चाहते कि किसी को उनके निधन की खबर हो और सब कुछ शांति से खत्म कर दिया जाए। परिवार ने उनकी इस आखिरी इच्छा का सम्मान किया।

कौन हैं असरानी की पत्नी मंजू असरानी?

असरानी के परिवार में अब सिर्फ उनकी पत्नी, बहन और भतीजा बचे हैं। एक्टर और उनकी पत्नी की कोई औलाद नहीं थी। उनकी पत्नी का नाम मंजू असरानी है, जो शादी से पहले मंजू बंसल के नाम से जानी जाती थीं। मंजू भी 70 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में असरानी के साथ कई फिल्मों में काम किया। 80 के दशक के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और सार्वजनिक जीवन से भी दूर ही रहीं।

ऐसी रही लव स्टोरी और फिल्मी सफर

असरानी और मंजू बंसल की लव स्टोरी तब शुरू हुई, जब दोनों 'आज की ताजा खबर' और 'नमक हराम' जैसी फिल्मों में साथ काम कर रहे थे। जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद भी मंजू ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। इस जोड़ी ने साथ में 'चांदी सोना', 'तपस्या', 'जुर्माना', 'सरकारी मेहमान' और 'चोर सिपाही' जैसी कई फिल्मों में स्क्रीन साझा की। 90 के दशक में मंजू असरानी ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

परिवार में बचीं अकेली मंजू

गोवर्धन असरानी के जाने के बाद उनकी पत्नी मंजू असरानी अब अकेली रह गई हैं। चूंकि दोनों की अपनी कोई संतान नहीं थी, ऐसे में परिवार में अब सिर्फ मंजू असरानी, एक्टर की बहन और भतीजा ही बचे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, खासकर दिवाली के त्योहार पर उनका निधन होना, इंडस्ट्री और फैंस के लिए एक दुखद खबर है।

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट