फिल्म 'गोंधल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऑस्कर 2027 में एंट्री के बाद मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को मिला बड़ा मौका, दुनियाभर में रिलीज करेगी होम्बले फिल्म्स

Gondhal Marathi Movie: 99वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की मराठी फिल्म 'गोंधल' अब पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के द्वारा दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

यति सिंह

Gondhal Global Release: भारतीय सिनेमा के लिए एक बेहद गर्व का पल सामने आया है। देश भर में समीक्षकों और दर्शकों की तारीफ बटोरने वाली मराठी फोक-थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' अब ग्लोबली अपना परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

99वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ओर से चुने जाने के बाद इस फिल्म को लेकर क्रेज कई गुना बढ़ गया है। इसी बीच देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में शुमार होम्बले फिल्म्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म को रिलीज करने का बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे यह क्षेत्रीय फिल्म दुनिया के हर कोने में मौजूद दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

रहस्यमयी और लोक-संस्कृति पर आधारित फिल्म

संतोष दावखर के लेखन और डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गोंधल' ग्रामीण महाराष्ट्र के पारंपरिक और रहस्यमयी अनुष्ठानों की कहानी पर आधारित है। रात के अंधेरे में होने वाले इन अनुष्ठानों के साथ फिल्म में इंसानी जुनून, अटूट विश्वास, सत्ता की ताकत और छल-कपट का ऐसा ताना-बाना बुना गया है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी और निषाद भोईर जैसे मंजे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। इसके अलावा संगीत के महानायक इलैयाराजा के दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने इस सांस्कृतिक थ्रिलर को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान की है।

इफ्फी से लेकर ऑस्कर तक सम्मान की शानदार जर्नी

रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने न केवल आम दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कई फेमस अवॉर्ड भी अपने नाम किए। 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इस फिल्म के लिए संतोष दावखर को बेस्ट डायरेक्टर के सम्मान से सम्मानित हो चुके है।

इस फिल्म की प्रामाणिक सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, दमदार कहानी और विजुअल डेप्थ के कारण ही इसे ऑस्कर 2027 के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में भारत की ओर से चुना गया है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता ने मराठी सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है।

होम्बले फिल्म्स की दुनियाभर में मचेगी धूम

'केजीएफ' फ्रेंचाइजी, फिल्म 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने अब 'गोंधल' के ओवरसीज थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन की पूरी कमान संभाल ली है।

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा