रितेश-जेनेलिया की लव स्टोरी 
मनोरंजन

एयरपोर्ट से शुरू हुई थी रितेश-जेनेलिया की लव स्टोरी, अब हैं बॉलीवुड के पावर कपल

Genelia D’souza Birthday Special: जेनेलिया डिसूजा ने 2003 में रितेश देशमुख के साथ मुझे तेरी कसम से डेब्यू किया। वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। जेनेलिया ने एयरपोर्ट पर रितेश को पहली बार देखा था।

सोनाली झा

Genelia D’souza Birthday: बॉलीवुड में जहां रिश्ते अक्सर वक्त के साथ बदलते रहते हैं, वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं जो वक्त की कसौटी पर खरी उतरती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की। जेनेलिया आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, और इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी एक दिलचस्प प्रेम कहानी और करियर से जुड़ा बड़ा फैसला एक बार फिर चर्चा में है।

5 अगस्त 1987 को एक मंगलोरियन कैथोलिक परिवार में जन्मी जेनेलिया पढ़ाई में तो तेज थीं ही, साथ ही वह एक स्टेट लेवल एथलीट और नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी थीं। बावजूद इसके उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना। उनकी किस्मत तब चमकी जब वह अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में नजर आईं, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

डेब्यू फिल्म में जीता रितेश देशमुख का दिल

2003 में जेनेलिया ने फिल्म 'मुझे तेरी कसम' से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ लीड रोल में थे रितेश देशमुख। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। जेनेलिया ने एक बार बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रितेश को एयरपोर्ट पर देखा तो उन्हें लगा कि मुख्यमंत्री का बेटा घमंडी होगा, लेकिन जैसे-जैसे बातचीत बढ़ी, उनकी राय बदलती चली गई।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की शादी

फिल्म की शूटिंग के दौरान जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख करीब आए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब एक दशक तक रिश्ते में रहने के बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जेनेलिया डिसूजा ने फिल्मों से लगभग दूरी बना ली और अपने परिवार को प्राथमिकता दी। उन्होंने मां और पत्नी की जिम्मेदारी को निभाने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया।

जेनेलिया डिसूजा की जिंदगी

हालांकि, जेनेलिया पूरी तरह गायब नहीं हुईं। उन्होंने कुछ कैमियो रोल किए और 2022 में पति रितेश के साथ मराठी फिल्म 'वेद' में नजर आईं। साथ ही हाल ही में आमिर खान के साथ 'सितारे जमीन पर' जैसी फिल्म को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं। जेनेलिया की जिंदगी एक मिसाल है कि कैसे एक महिला अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बिठा सकती है, कभी थोड़ी रुककर, तो कभी फिर से उड़ान भरकर।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान