गीता कपूर का बॉलीवुड से ब्रेक 
मनोरंजन

गीता कपूर का बॉलीवुड से ब्रेक, बोलीं- काम की तंगी है, दूसरों को मौका दो

गीता कपूर ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब वे फिल्म इंडस्ट्री में वापसी नहीं करेंगी, क्योंकि वे अपने जीवन से संतुष्ट हैं। गीता का मानना है कि अब नए टैलेंट को मौका देने का समय है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शोज की लोकप्रिय जज गीता कपूर ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वो बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी, क्योंकि जहां वो हैं, वहां वो पूरी तरह से संतुष्ट और खुश हैं। गीता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी, जब उन्होंने फराह खान के डांस ट्रूप को जॉइन किया था।

फराह को वो आज भी अपना गुरु और मां समान मानती हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों के सुपरहिट गानों में फराह को असिस्ट किया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल को को दिए एक इंटरव्यू में जब गीता से पूछा गया कि क्या वो अब वापस बॉलीवुड में काम करेंगी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

गीता का कहना था कि हर इंसान को एक समय पर एक कदम पीछे हटना चाहिए और नए टैलेंट को जगह देनी चाहिए। हमने जो करना था, कर लिया। शोहरत, पैसा, प्यार सब मिला। अब दूसरों की बारी है चमकने की। गीता ने इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब वो फिल्में नहीं बनतीं जिनमें 8-10 गाने हुआ करते थे।

गीता ने कहा कि आज के समय में डांसिंग गानों की कमी है। जब फिल्मों में काम ही कम है, तो हम सीनियर्स को चाहिए कि हम नए लोगों को मौका दें, बजाय खुद को थोपने के। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अब किसी भी प्रकार की बांधने वाली क्रिएटिविटी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उनके लिए काम तभी मायने रखता है जब उसमें नवीनता और रचनात्मकता हो। डांस इंडिया डांस जैसे शो में जज बनकर गीता ने लाखों दर्शकों के दिल जीते हैं और कई प्रतिभाओं को मंच दिया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला