Gaurav Khanna Lock Upp 2: फेमस रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'लॉकअप सीजन 2' की चर्चित प्रतियोगी आकांक्षा चमोला के दावों के बाद अब उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना ने जेल के अंदर कदम रख दिया है। गौरव की इस अचानक एंट्री ने न सिर्फ आकांक्षा को चौंका दिया है, बल्कि शो के भीतर और बाहर चल रही सारी अटकलों पर से भी पर्दा उठा दिया है।
नेशनल टीवी पर दोनों सितारों के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।गौरव खन्ना ने जेल के भीतर आते ही सबसे पहले आकांक्षा को गले लगाया। गौरव ने इमोशनल होते हुए अपनी पत्नी से कहा कि उनके बयानों की वजह से बाहर उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पूरी दुनिया उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बना रही है।
गौरव खन्ना ने शो के दौरान एक सबसे बड़े भ्रम को दूर किया है। बाहर आम जनता को लग रहा है कि इस कपल का काफी समय पहले ही तलाक हो चुका है, लेकिन असलियत कुछ और ही है।
गौरव ने साफ किया कि मई के महीने में रियलिटी शो का हिस्सा बनने से ठीक पहले दोनों ने सिर्फ अलग रहने का फैसला किया था। अभी तक कोर्ट में तलाक से जुड़ी कोई भी याचिका दायर नहीं की गई है। कोर्ट के अनुसार वे दोनों आज भी पति-पत्नी हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर आकांक्षा ने भी अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की। उन्होंने जेलर फराह खान के सामने कहा कि 'उन्होंने शो में सिर्फ पिछले 18 महीनों से अलग रहने की बात स्वीकार की थी। इसके साथ ही आकांक्षा ने 'लॉकअप सीजन 2' की शुरुआत से ठीक पहले कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का जिक्र किया था।
आकांक्षा चमोला कहना है कि अगर बाहर बैठे लोग दो वयस्कों के आपसी सहमति से अलग होने की बात को समझ नहीं पा रहे हैं, तो यह सोशल मीडिया ट्रोल्स की अपनी प्रोब्लम है।
ये भी पढ़ें: Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
'लॉकअप सीजन 2' के दौरान आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने के राज पर भी खुलकर बात की। जेलर फराह खान ने इस बात को सबके सामने रखा कि गौरव को आकांक्षा की इस सच्चाई के बारे में शादी के बंधन में बंधने से पहले से ही पता था।
एक्टर गौरव ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए एक सच्चे पार्टनर की तरह अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि जब आप किसी इंसान से सच्चा प्रेम करते हैं, तो आपको उसकी हर सच्चाई और कमियों को पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए।'