गश्मीर महाजनी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

पहली बार सेना की वर्दी में दिखेंगे गश्मीर महाजनी, 108 बेस हॉस्पिटल उरी में एरिका फर्नांडिज के साथ बनी जोड़ी

Gashmeer Mahajani नए शो ‘108 बेस हॉस्पिटल उरी’ में पहली बार भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। 15 अगस्त से शुरू हो रहे इस शो को लेकर अभिनेता ने अपने अनुभव साझा किए हैं।

अपूर्वा नायक

Gashmeer Mahajani 108 Base Hospital Uri: मराठी फिल्मों के दिग्गज कलाकार और टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक गश्मीर महाजनी फिर से एक बार छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इमली, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में हिस्सा ले चुके गश्मीर अब 108 बेस हॉस्पिटल उरी सीरियल में नजर आने वाले है।

गश्मीर महाजनी ना सिर्फ एक एक्टर है बल्कि वो एक उम्दा डांसर भी है। गश्मीर महाजनी कलर्स के सीरियल 108 बेस हॉस्पिटल उरी से टीवी की दुनिया में वापसी करते हुए नजर आने वाले है। इस शो में उनके साथ एरिका फर्नांडिज की जोड़ी बनते हुए देखी जाएगी। ये शो 15 अगस्त से कलर्स पर शुरू होने डा रहा है।

पहली बार वर्दी पहन भावुक हुए गश्मीर

108 बेस हॉस्पिटल उरी में गश्मीर महाजनी मेजर अनिरुद्ध जैस्वाल का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए गश्मीर ने बताया कि सेना की वर्दी पहनना उनके लिए एक खास और भावुक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार इंडियन आर्मी की वर्दी पहनी है। किसी सुपरहीरो का कॉस्ट्यूम पहनने पर भी इतना गर्व नहीं होता होगा जितना सेना की वर्दी पहनने पर होता है। साथ ही गश्मीर ने ये भी बताया कि इस शो कि शूटिंग के चलते उन्हें पहली बार कश्मीर जाने का भी मौका मिला, जहां उन्होंने शो के लिए कुछ फाइटिंग सीन भी शूट किए थे।

सेना के जवानों से मिलकर बहुत अच्छा लगा

गश्मीर ने बताया कि कश्मीर में शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात भारतीय सेना के जवानों और अफसरों से हुई। इस मुलाकात के बाद समझ आता है कि अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा और रक्षा करना कितना मुश्किल काम है। आगे गश्मीर ने लिखा कि जवानों को पास से देखने के बाद ही समझ आता है कि सेना के जवान काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी जब भी उनसे मुलाकात होती है, तो वे बहुत प्यार और सम्मान के साथ मिलते है।

एरिका के साथ पहली बार बनी जोड़ी

इस नए शो में गश्मीर महाजनी की जोड़ी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज के साथ बनती हुई दिखायी देगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब एरिका और गश्मीर की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा इस शो में हितेन तेजवानी, स्मिता बंसल और निखिल खुराना भी नजर आने वाले हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा