बॉर्डर 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' देशभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म में भारतीय जवानों की बहादुरी, देश के प्रति उनका समर्पण और युद्ध के दौरान उनके संघर्ष को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप जोश और देशभक्ति से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं, तो 'बॉर्डर 2' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।(सौ. सोशल मीडिया)