ईशा कोप्पिकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ईशा कोप्पिकर घर पर धूमधाम से करेंगी बप्पा का स्वागत, डेढ़ नहीं पूरे तीन दिन तक गणपति रहेंगे विराजमान

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को फिर से गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम देखने को मिलने वाली है। ऐसे में ईशा कोप्पिकर हमेशा की तरह इस बार भी बप्पा का वेलकम करेंगी। तो चलिए जानते हैं उनकी तैयारियां...

स्नेहा मौर्या

Isha Koppikar Ganesh Chaturthi Celebrations: हर साल की तरह इस बार भी 27 अगस्त को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मचने वाली है। इस खास मौके के लिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने हमेशा की तरह इस बार भी विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का अपने घर पर ग्रैंड वेलकम करेंगी।

लेकिन इस साल उनकी गणेश चतुर्थी की तैयारियों में एक खास बदलाव देखने को मिलेगा। आमतौर पर ईशा बप्पा को डेढ़ दिन के लिए घर पर विराजमान करती थीं, मगर इस बार उन्होंने फैसला लिया है कि बप्पा उनके घर पर पूरे तीन दिन तक रहेंगे।

ईशा कोप्पिकर ने गणपति की तैयारियों पर की बात

दरअसल, हाल ही में शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ में नजर आईं ईशा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मुझे पता है लोग कहेंगे कि तीन दिन के लिए गणपति लाने का कोई नियम नहीं है, लेकिन मैं तो यही करूंगी। मैं अपनी बेटी रियाना के साथ अकेली रहती हूं। डेढ़ साल पहले नए घर में शिफ्ट हुई हूं और पिछले साल सबकुछ मैंने अकेले संभाला था। इतने डेकोरेशन और पूजा-पाठ के बाद लगता है जैसे बप्पा आते ही तुरंत विदा हो जाते हैं। तीन दिन तक रहेंगे तो दोस्त और परिवार वाले भी आ पाएंगे और बप्पा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।"

ईशा कोप्पिकर ने बातचीत में आगे कहा कि इस बार उन्होंने घर के डेकोरेशन की थीम ‘बागबान’ रखी है और बताया कि वह घर को गार्डन जैसा बनाएंगी ताकि बप्पा को हर वक्त अपने पास महसूस कर सकें।

बचपन की यादें भी साझा कीं

इसके साथ ही ईशा ने गणेशोत्सव से जुड़ी बचपन की यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जिस कॉलोनी में वह बड़ी हुईं, वहां पंडाल में गणपति की स्थापना होती थी। स्कूल से लौटकर वह तुरंत वहां कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुट जाती थीं। बप्पा के आने से पहले वह अपनी मां के साथ बैठकर नारियल रंगने का काम करती थीं और यह परंपरा आज भी जारी है।

रियाना संग खास बॉन्डिंग

ईशा की बेटी रियाना उन्हें गणेशोत्सव में डांस करते हुए देखकर हैरान रह जाती है। ईशा हंसते हुए कहती हैं कि "रियाना थोड़ी शर्मीली है, जबकि मैं पूरी तरह बिंदास।" उन्होंने आगे बताया कि उनका इस त्योहार से इतना गहरा लगाव इसलिए भी है क्योंकि वह गणपति विसर्जन के दिन ही पैदा हुई थीं। इसी वजह से उनका नाम ईशा रखा गया, जिसका अर्थ देवी होता है बिल्कुल वैसे ही जैसे गणेश जी की मां पार्वती।

बता दें, ईशा कोप्पिकर ने बप्पा की स्थापना का एक पुराना वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें वह पूरे उत्साह और भक्ति भाव से गणपति बप्पा का स्वागत करती नजर आ रही हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए