साउथ क्वीन साई पल्लवी (सोर्स- pinterest) 
मनोरंजन

Sai Pallavi Birthday: जूनियर आर्टिस्ट से बनीं साउथ की क्वीन, जानें साई पल्लवी का दिलचस्प सफर

Birthday Girl Sai Pallavi: 34 साल की साई पल्लवी आज अपनी नैचुरल ब्युटी से सभी के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं जूनियर आर्टिस्ट से साउथ की क्वीन बनने का उनका पूरा सफर कैसा रहा है।

यति सिंह

Sai Pallavi Career: साउथ की नैचुरल ब्यूटी साई पल्लवी आज नेशनल क्रश बन चुकी हैं। साई पल्लवी की नैचुरल एक्टिंग ने साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया है। 34 साल की साई पल्लवी आज अपनी नैचुरल ब्यूटी से सभी के दिलों पर राज करती हैं। जूनियर आर्टिस्ट से साउथ क्वीन बनने का सफ़र साई पल्लवी के जीवन में कई दिलचस्प मोड़ लेकर आया है। चलिए जानते हैं, कैसा रहा साई पल्लवी का फिल्म इंडस्ट्री का सफर...

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नेशनल क्रश साई पल्लवी ने अपनी सहज सुंदरता और बेहतरीन अभिनय से देशभर को दीवाना बनाया है। एक जूनियर आर्टिस्ट से साउथ क्वीन बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है। उनकी सादगी और अदाकारी का ही परिणाम है कि बेहद कम समय में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं।

एक्टिंग के जुनून ने बनाया साउथ की धड़कन

साई पल्लवी ने मेडिकल की पढ़ाई की थी। लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन बना दिया। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि साई पल्लवी ने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था। लेकिन एक्टिंग और डांस के हुनर ने उन्हें साउथ की क्वीन बना दिया। साई पल्लवी का डांसिंग हुनर और उनकी नैचुरल ब्यूटी आज साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर भी छा गया है। साई पल्लवी कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उनका यही टैलेंट उन्हें साउथ से बॉलीवुड तक खींच लाया है।

जब लव लेटर मिलने पर पड़ी डांट

साई पल्लवी की ज़िंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा आज काफी वायरल हो रहा है। बताया जाता है, कि साई पल्लवी को जब पहली बार फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, तो उन्होंने ऑफर देने वाले को स्टॉकर समझ लिया था। इतना ही नहीं उनके घर वालों ने उस फिल्म के ऑफर को लव लेटर समझकर साई पल्लवी को बहुत डांट लगा डाली। जब साई पल्लवी को फिल्मी ऑफर की सही जानकारी मिली, तब जाकर उन्होंने साउथ फिल्म का पहला कदम रखा।

फिल्म ‘प्रेमम’ से मिली नई पहचान

अपने टीवी के सफ़र में साई पल्लवी ऐसे तो कई डांसिंग रियलिटी शो में काम कर चुकी है। लेकिन उन्होंने कंगना रनौत के साथ जूनियर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।

इसके बाद साई पल्लवी ने अपना फिल्मी सफ़र मलयालम फिल्म प्रेमम से शुरू किया। क्युट स्माइल और शानदार एक्टिंग ने साई पल्लवी को रातों-रात साउथ की क्वीन बना दिया। अभी हाल ही में साई पल्लवी ने अभिनेता आमिर खान के बेटे के साथ काम किया है। जो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID