रवि दुबे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

500 रुपये की पहली सैलरी, अब रामायण का हिस्सा बनकर करोड़ों कमा रहा है ये एक्टर

रवि दुबे ने करियर की शुरुआत 500 रुपये की पहली सैलरी से की थी। अब वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। रवि को इस फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।

सोनाली झा

मुंबई: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की भव्यता, स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट इसे खास बना रही है। लेकिन इन सबके बीच एक नाम ऐसा है, जिसने अपने करियर की शुरुआत महज 500 रुपये से की थी और अब वही कलाकार करोड़ों की फीस लेकर स्क्रीन पर श्रीराम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहा है। ये एक्टर रवि दुबे हैं।

रवि दुबे टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। एक पुराने इंटरव्यू में रवि ने खुलासा किया था कि उन्होंने रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में होस्ट गुल पनाग और हुसैन कुवाजेरवाला के पीछे डांस किया था। इसके लिए उन्हें 500 रुपये की फीस मिली थी, जो उनकी पहली कमाई थी।

रवि दुबे का करियर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे रवि दुबे का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने मेहनत और टैलेंट के दम पर खुद को स्थापित किया। किस्मत ने तब करवट ली जब उसी प्रोडक्शन हाउस ने रवि को अपने टीवी सीरियल ‘सास बिना ससुराल’ में लीड रोल दे दिया। इसके बाद ‘जमाई राजा’ जैसे शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

रवि दुबे की फीस

अब रवि दुबे ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये तक की फीस दी जा रही है। यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है। रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल के लिए 75 करोड़ रुपये और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है।

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। रवि दुबे की ये यात्रा बताती है कि छोटे से शुरू हुआ सपना मेहनत और लगन से एक दिन बड़ा मुकाम जरूर हासिल करता है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, मोहित रैना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, कुणाल कपूर, विवेक ओबरॉय, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे, राम्या कृष्णन, शीबा चड्ढा और बॉबी देओल जैसे कास्ट कास्ट शामिल हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन