अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

29 साल बाद आमने-सामने आईं फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी, ‘इंडियन आइडल 16’ में छलक पड़े दोनों के जज्बात

Indian Idol 16 Latest Episode: ‘इंडियन आइडल 16’ के मंच पर 29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी की मुलाकात ने सबको भावुक कर दिया। दोनों ने अपने पुराने दिनों को याद किया।

स्नेहा मौर्या

Farida Jalal And Aruna Irani Reunion: रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 के हालिया एपिसोड में एक बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला, जब दिग्गज अभिनेत्रियां फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी करीब 29 साल बाद एक-दूसरे से आमने-सामने मिलीं। दोनों ही बॉलीवुड के सुनहरे दौर की अहम हिस्सा रही हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

इंडियन आइडल 16 में फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी रीयूनियन

दरअसल, इंडियन आइडल 16 शो के दौरान जैसे ही दोनों एक्ट्रेसेस एक साथ मंच पर आईं, माहौल भावुक हो गया। फरीदा जलाल की पुरानी फिल्मों की झलकियां दिखाई गईं, जिन्हें देखकर वह अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वक्त कैसे तेजी से गुजर जाता है, इसका एहसास उन्हें आज हो रहा है।

29 साल तक क्यों नहीं मिल पाईं दोनों?

इस दौरान अरुणा ईरानी ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बॉबी के समय के बाद से उनकी और फरीदा जलाल की मुलाकात नहीं हो पाई थी। वजह यह थी कि दोनों को फिल्मों में अक्सर एक जैसे किरदार ऑफर होते थे और मेकर्स किसी एक को ही चुनते थे। यही कारण था कि दोनों का साथ काम करना भी कम हो गया और धीरे-धीरे उनका मिलना भी बंद हो गया।

अरुणा के डांस ने किया था इंप्रेस

इसके साथ ही फरीदा जलाल ने शो में यह भी बताया कि वह अरुणा ईरानी के डांस की हमेशा से फैन रही हैं। खासकर ‘बॉबी’ के समय उनका डांस देखकर वह हैरान रह जाती थीं, क्योंकि अरुणा बहुत जल्दी डांस स्टेप्स सीख लेती थीं और उन्हें शानदार तरीके से पेश करती थीं।

लंबे समय बाद इस खास मुलाकात ने जीता दर्शकों का दिल

दोनों अभिनेत्रियों ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि बाद में उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी काम किया, लेकिन तब भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। फिलहाल अब ‘इंडियन आइडल 16’ के मंच ने उन्हें इतने सालों बाद मिलवाया, जो उनके लिए बेहद खास और यादगार पल बन गया। इस रीयूनियन ने न सिर्फ दोनों को भावुक किया, बल्कि दर्शकों को भी पुराने बॉलीवुड दौर की याद दिला दी।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा