फराह नाज (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

चंकी पांडे को पीटकर सुर्खियों में आई तब्बू की बहन फराह नाज, अब जी रही हैं लाइमलाइट से दूर जिंदगी

Farah Naaz Birthday: फराह नाज अपने गुस्से के कारण कई विवादों में रहीं। उन्होंने फिल्म सेट पर चंकी पांडे की सरेआम पिटाई की थी और एक पार्टी में प्रोड्यूसर फारूक नाडियाडवाला को थप्पड़ जड़ दिया था।

सोनाली झा

Farah Naaz Birthday Special Story: तब्बू की बहन फराह नाज 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थी। वह आज भी लोगों के बीच उनकी बेबाकी और गुस्से वाले स्वभाव के लिए याद की जाती हैं। खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ वह अपने तेज-तर्रार रवैए के लिए भी सुर्खियों में रही थीं। कहा जाता है कि फराह का गुस्सा हमेशा नाक पर रहता था और कई बार उनकी यही आदत उन्हें विवादों के केंद्र में ले आई।

फराह नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 को हुआ था। फराह नाज आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। फराह नाज ने 80 के दशक में कई सफल फिल्में कीं, लेकिन करियर के ऊंचाई पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक शादी का फैसला लिया और फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। उन्होंने पहले अभिनेता विंदू दारा सिंह से शादी की, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया।

चंकी पांडे की सरेआम कर दी थी पिटाई

फराह नाज का नाम बॉलीवुड के कई चौंकाने वाले किस्सों में भी शामिल रहा है। एक बार फिल्म ‘कसम वर्दी की’ के सेट पर उन्होंने अभिनेता चंकी पांडे की सरेआम पिटाई कर दी थी। खुद फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चंकी पांडे उन्हें ‘आई एम द मैन’ कहकर चिढ़ाते थे और भद्दे इशारे करते थे। एक दिन उन्होंने चंकी को सबक सिखाते हुए ‘वुमन पावर’ दिखा दिया। यह घटना उस समय इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही थी।

फारूक नाडियाडवाला को जड़ दिया था तमाचा

इतना ही नहीं, फराह का एक और किस्सा खूब वायरल हुआ था जब उन्होंने एक पार्टी में प्रोड्यूसर फारूक नाडियाडवाला को तमाचा जड़ दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी दत्ता की पार्टी में फारूक ने फराह को बीयर ऑफर की, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और गुस्से में फराह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह घटना भी लंबे समय तक बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

फराह नाज की बिंदास पर्सनैलिटी

पहली शादी टूटने के बाद फराह ने दूसरी शादी अभिनेता सुमीत सहगल से की। आज वह लाइमलाइट से दूर अपने पति और बेटे के साथ मुंबई में शांत और निजी जीवन जी रही हैं। हालांकि वह फिल्मों और मीडिया से दूर हैं, मगर उनकी बिंदास पर्सनैलिटी और पुराने विवाद आज भी बॉलीवुड के चर्चित किस्सों का हिस्सा हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान