फराह खान ने ऋषिकेश में गंगा घाट पर गंगा आरती में लिया हिस्सा  
मनोरंजन

Farah Khan: सिर पर चुन्नी माथे पर टीका फराह खान की गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस

Ganga Aarti: फराह खान हिंदू त्योहारों का जश्न मनाती हैं। इस समय ऋषिकेश के गंगा घाट से उनकी गंगा आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Farah Khan Ganga Aarti At Rishikesh: फराह खान ऋषिकेश पहुंची और उन्होंने वहां गंगा आरती में हिस्सा लिया। फराह खान गंगा आरती के अनुभव को जादुई अनुभव बताते हुए नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर फराह खान की सिर पर चुन्नी और माथे पर टीका वाली तस्वीर वायरल हुई है। वह बड़े शिद्दत से हाथ जोड़ गंगा आरती में हिस्सा ले रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गंगा पूजा में भी हिस्सा लिया है। फैंस को फराह खान का ये अंदाज काफी पसंद आया है। वह सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फराह खान के बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि मुस्लिम होने के बावजूद वह हिंदू रस्मों रिवाज का जश्न मनाती हैं। गणेश उत्सव हो या फिर हिंदू त्यौहार का कोई और मौका, फराह खान हिंदू त्योहारों के मौके पर जश्न मनाने से चूकती नहीं हैं। 

फराह ने गंगा आरती के अनुभव को बताया जादुई 

फराह खान पहली बार ऋषिकेश पहुंची तो उन्होंने वहां होने वाली गंगा आरती के अनुभव को महसूस किया। फराह खान ने बताया गंगा आरती का अनुभव जादुई अनुभव था। फराह खान के मैनेजर ने अपनी सोशल मीडिया पर फराह खान की ऋषिकेश वाली तस्वीरों को शेयर किया है। 

फराह की तस्वीर ने जीता दिल 

फराह खान की ऋषिकेश वाली तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फराह खान ने बाकायदा गंगा आरती से पहले अपने सिर को दुपट्टे से ढक कर गंगा आरती में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने गंगा की पूजा में भी हिस्सा लिया। वह गंगा को दीपक दिखाते हुए नजर आई हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फराह खान गंगा ने आरती में हिस्सा लेने के अपने अनुभव को साझा किया है और बताया है कि गंगा आरती में हिस्सा लेने का यह उनका अनुभव जादुई अनुभव था। उन्होंने पहले ऐसा कभी भी महसूस नहीं किया। 

फैंस फराह खान की कर रहे तारीफ 

फराह खान की तस्वीर और वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उन्हें गंगा आरती में हिस्सा लेते देख फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने फराह खान को बेस्ट कंटेंट क्रिएटर बताया है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा फराह खान असली हिंदुस्तानी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, अनेकता में एकता यही भारत की असली संस्कृति है। 

EndFragment

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस