ईशा देओल ने बताया धर्मेंद्र ने उन्हें ट्यूबवेल में फेक दिया था 
मनोरंजन

Esha Deol: ईशा देओल को स्वीमिंग सिखाने के लिए बेरहम पिता बन गए थे धर्मेंद्र, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Esha Deol: ईशा देओल ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि 11 साल की उम्र में पिता धर्मेद्र ने स्विमिंग सीखने के लिए उन्हें ट्यूबवेल में फेंक दिया था। ईशा ने बचपन से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

अनिल सिंह

Esha Deol: ईशा देओल इस समय फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के प्रमोशन में जुटी ईशा देओल ने खुद से जुड़ी काफी जानकारी भी शेयर की। उन्होंने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि एक वक्त उन्हें स्विमिंग सिखाने के लिए उनके पिता धर्मेंद्र बेरहम पिता बन गए थे। स्विमिंग सिखाने के लिए धर्मेंद्र ने ईशा देओल को ट्यूबवेल में फेंक दिया था। ईशा देओल मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन धर्मेंद्र ने उनकी मदद नहीं की, आखिरकार नतीजा यह हुआ कि ईशा देओल उसी दिन स्विमिंग सीख गई।

ईशा देओल ने न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में अपने बचपन के किस्से को साझा किया और बताया कि उन्होंने स्विमिंग कैसे सीखी है। ईशा ने बताया, मैं 11 साल की हो चुकी थी, मुझे स्विमिंग नहीं आती थी। हम सभी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जहां एक ट्यूबवेल भी है। पापा ने मुझसे पूछा अभी तक स्विमिंग नहीं सीखी तूने? मैंने कहा, नहीं पापा। उन्होंने मुझे उठाया और ट्यूबवेल में फेंक दिया। मैं चिल्लाने लगी, पापा, पापा, पापा बचाओ वह देखते रहे मदद करने नहीं आए, फिर मैं तैरने लगी और इस तरह मैं तैराकी सीख गई।

ईशा देओल का तलाक हो चुका है, कुछ समय पहले वह अपने पूर्व पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। ईशा देओल की तलाक की खबर ने उनके फैंस को मायूस कर दिया था। ईशा देओल के काम की अगर बात करें तो वह 14 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। 21 मार्च को उनकी फिल्म तुमको मेरी कसम रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता भी है और इस फिल्म से ईशा देओल को भी काफी उम्मीद है। यह फिल्म ईशा देओल का भविष्य तय करेगी की सेकंड इनिंग में ईशा देओल का सफर किस दिशा में जाएगा।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट