इमरान हाशमी की ओजी ने उड़ाया गर्दा 
मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'ओजी' ने उड़ाया गर्दा, जानें 'जॉली एलएलबी 3' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Box Office Update: गुरुवार के बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की दे कॉल हिम ओजी ने धमाल मचाया, तेलुगु सिनेमा में उनके डेब्यू को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

सोनाली झा

Thursday Box Office Collection: सिनेमाघरों में गुरुवार का दिन बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए मिला-जुला साबित हुआ। जहां कुछ फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ की कमाई में गिरावट देखी गई। इस हफ्ते इमरान हाशमी की नई रिलीज दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। आइए जानते हैं कि ओजी, जॉली एलएलबी 3 समेत अन्य फिल्मों का क्या हाल है।

पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म दे कॉल हिम ओजी में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 के सामने आने के बावजूद, फिल्म को पहले दिन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, दे कॉल हिम ओजी ने गुरुवार को 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें ऑफिशियल डेटा आने के बाद थोड़ा बदलाव हो सकता है।

जॉली एलएलबी 3 की कमाई

वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 की कमाई में वीकडेज़ में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने 5.5 करोड़, मंगलवार को 6.5 करोड़ और बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन 3.50 करोड़ रहा। इसके साथ ही फिल्म की सात दिनों की कुल कमाई 73.50 करोड़ रुपये हो गई है।

मिराई का कलेक्शन

तेजा सज्जा स्टारर तेलुगु फिल्म मिराई ने 12 सितंबर को रिलीज होने के बाद से अपनी पकड़ बनाई। मिराई 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है। रिलीज के दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जो इस बात का सबूत है कि ऑडियंस को लंबे वक्त से ऐसी फिल्म का इंतजार था। फिल्म ने गुरुवार को 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसकी 14 दिनों की कुल कमाई 84.41 करोड़ रुपये हो गई।

लोका: चैप्टर 1- चंद्रा का धमाल

साउथ फिल्म लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा ने लगातार चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले हफ्ते में फिल्म ने 54.7 करोड़, दूसरे हफ्ते में 47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 27.1 करोड़ रुपये कमाए। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 141.30 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार को लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा ने 70 करोड़ रुपये कमाए और कुल 29 दिनों में इसकी कमाई 142 करोड़ रुपये पहुंच गई।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज