इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

स्वाइन फ्लू का शिकार हुए इमरान हाशमी! बीमारी के चलते कैंसिल करना पड़ा बैंगलोर में होने वाला शो

Emraan Hashmi Health: इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। बीमारी के चलते उनका बैंगलोर शो भी टाल दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Emraan Hashmi Swine Flu: बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद इमरान हाशमी के फैंस को जोरदार झटका लग सकता है।

इमरान हाशमी की क्लट क्लासिक फिल्म आवारापन 2 का जादू अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आवारापन 2 को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद इमरान की खुशी का ठिकाना नहीं था। ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक साबित हुई है। आपको बता दें कि आवारापन 2 में इमरान हाशमी की एक्टिंग की काफी चर्चा हो रही है।

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर से सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 हो गया है। अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर रांची से लौटने के बाद इमरान इस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आयी रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिलहाल डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को आराम करने की एडवाइज दी है। हालांकि एक्टर और उनकी टीम की ओर से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

बीमारी के कारण टाला गया बैंगलोर शो

बीमारी के बीच इमरान हाशमी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह बैंगलोर में होने वाले अपने शो में शामिल नहीं हो पाएंगे। एक्टर ने फैंस से माफी मांगते हुए बताया कि शो कैंसिल नहीं, बल्कि पोस्टपोन किया गया है।

12 सितंबर को होगी फैंस से मुलाकात

इमरान ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब 12 सितंबर को सनबर्न यूनियन में बैंगलोर के फैंस से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। एक्टर ने फैंस के साथ जल्द मिलने की उम्मीद भी जताई।

आवारापन 2 की सक्सेस के बीच आयी बड़ी खबर

इमरान हाशमी के लिए यह समय प्रोफेशनल तौर पर काफी खास चल रहा है। उनकी फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और दर्शक उनके अभिनय को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बीमारी की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा