जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे पोद्दार और दमानी परिवार, डांस प्रैक्टिस में छूटे अभिरा और अरमान के पसीने

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जन्माष्टमी के साथ कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। रासलीला कॉम्पीटिशन में पोद्दार-दमानी परिवार आमने-सामने होंगे, वहीं अरमान-अभिरा और विद्या की कहानी में भी नया मोड़ आएगा।
YRKKH Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जन्माष्टमी की धूम देखने मिल सकती है। जन्माष्टमी की पूजा में एक बार फिर से पोद्दार और दमानी परिवार एक दूसरे के सामने नजर आ सकते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा होगा कि कैसे ना चाहते हुए भी पोद्दार परिवार अपने कान्हाजी की मूर्ति दमानी परिवार को जन्माष्टमी की पूजा के लिए दे देते हैं। कान्हाजी की मूर्ति के चलते दमानी और पोद्दार परिवार के बीच आयी दूरी कम होने ही वाली थी कि रासलीला कॉम्पीटिशन ने इस गहराई को और भी ज्यादा बढ़ते हुए नजर आएगी।

डांस प्रैक्टिस में डूबे अरमान और अभिरा

जन्माष्टमी के मौके पर दमानी परिवार की ओर से रासलीला कॉम्पीटिशन का आयोजन किया जाने वाला है। जिसमें पोद्दार परिवार और दमानी परिवार फिर से एक दूसरे से टकराते हुए नजर आने वाले हैं। जहां एक ओर अरमान और अभिरा ने इस डांस कॉम्पीटिशन के लिए अपनी कमर कस ली है, तो वहीं समर दमानी और नंदिनी भी मेहनत करते हुए दिखायी देंगे।

साड़ी की दुकान में भिड़े अरमान और समर दमानी

समर दमानी और अरमान पोद्दार का रिश्ता किसी चोर पुलिस के रिश्ते से कम नहीं नजर दिख रहा है, क्योंकि ये दोनों ना चाहते हुए भी एक दूसरे से टकरा ही जाते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से अरमान और समर दमानी साड़ी की दुकान पर एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखेंगे।

YRKKH Spoiler
बिहार की इस बेटी ने समय रैना को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें कौन है इंटरनेट पर छायी Sharon Verma

साड़ी मचाएंगी बवाल

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान जो साड़ी अभिरा के लिए पसंद करता है, वो समर दमानी की पसंद की हुई साड़ी से एक्सचेंज हो जाती है। अरमान की गिफ्ट की हुई साड़ी को देखकर अभिरा का पूरा मूड ऑफ होता हुआ नजर आएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे साड़ी के कारण अरमान और अभिरा के रिश्ते में बवाल मच सकती है।

अरमान की मां को होगी जानलेवा बीमारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में खुशियों के बीच ही अरमान और अभिरा को टेंशन होते हुए नजर आ सकती है। शो में अरमान की मां विद्या पोद्दार पर ट्यूमर होने का खतरा मंडरा सकता है। इससे अरमान और अभिरा की खुशियों पर हल्का ब्रेक लगता हुए नजर आ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com