Awarapan Movie: इमरान हाशमी की आवारापन का छाया जलवा, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

Most Profitable Romantic Film: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 दिनों में फिल्म ने 149.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 232.18% प्रॉफिट कमाया है।
Awarapan 2 Day 14 Collection
इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Awarapan 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में आयी उनकी फिल्म आवारापन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है।

आवारापन 2 में नजर आने वाली इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। रिलीज के 14 दिनों के बाद भी आवारापन का जलवा आज भी बरकरार है। आवारापन 2 ने हाल ही में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 रिलीज के 14वें दिन पर भी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। रिलीज से अब तक सिर्फ 14 दिनों में ही फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 14वें दिन फिल्म ने 60 लाख की कमाई कर ली है। जिसके चलते फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 149.48 करोड़ हो गया है।

बन गई तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

इमरान हाशमी की ये फिल्म उनके फिल्मी करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बनती हुई नजर आ रही है। ये फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते पोस्ट कोविड तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म बन चुकी है। आपको बता दें कि 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग 149.48 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसका सीधा मतलब ये है कि फिल्म ने तकरीबन 104.48 करोड़ का प्रॉफिट हासिल कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 232.18 प्रतिशत प्रॉफिट हासिल कर लिया है।

Awarapan 2 Day 14 Collection
CINTAA Controversy में उपासना सिंह ने खोला मोर्चा, पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे पर लगाए गंभीर आरोप

इमरान हाशमी ने किया दमदार कमबैक

आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म के जरिए इमरान हाशमी ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता का इंतजार कर रहे अभिनेता के लिए फिल्म का प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, दिशा पाटनी के साथ उनकी नई जोड़ी भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com