इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, CBFC ने करवाए 6 बड़े बदलाव, मिला A सर्टिफिकेट

Gunmaaster G9 CBFC A Certificate: इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को CBFC ने 6 बड़े बदलावों के बाद A सर्टिफिकेट दिया है। 27 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है।

सोनाली झा

Highlights

  • इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • CBFC ने फिल्म में 6 बड़े बदलाव करवाने के बाद इसे रिलीज की मंजूरी दी है।

  • फिल्म से तीन आपत्तिजनक सीन हटाए गए और कुछ डायलॉग में बदलाव किया गया है।

Emraan Hashmi Film Gunmaaster G9 CBFC Cuts: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।

हालांकि, सर्टिफिकेट देने से पहले बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ डायलॉग और सीन पर कैंची चलाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने 'गनमास्टर जी9' में कुछ अश्लील शब्दों को बदलकर उनकी जगह उपयुक्त शब्द इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा फिल्म की शुरुआत में एक डायलॉग में शराब के एक ब्रांड का जिक्र था, जिसे बदल दिया गया है।

गनमास्टर जी9 में हुए बड़े बदलाव

'गनमास्टर जी9' में भारतीय नागरिक पुरस्कार के अनुचित संदर्भ को भी सबटाइटल और डायलॉग दोनों से हटाया गया है। वहीं, सेकेंड हाफ में एक जगह इस्तेमाल किए गए ‘पोलियो’ शब्द को भी हटाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा इमरान हाशमी की फिल्म में नाबालिग लड़की और वयस्क महिला के यौन उत्पीड़न से जुड़े तीन सीन हटाए गए हैं। महिलाओं को कमतर दिखाने वाले एक डायलॉग में भी बदलाव करने को कहा गया। इन बदलावों के बाद ही फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी मिली है।

फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट, इतना है रनटाइम

CBFC ने इन बदलावों के बाद ‘गनमास्टर जी9’ को A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म सिर्फ 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए है। फिल्म का रनटाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट बताया जा रहा है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अवनीत कौर भी नजर आएंगे। अपारशक्ति फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ये प्रेम मोल लिया से होगा मुकाबला

‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज के दिन ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में इमरान हाशमी और आयुष्मान खुराना की फिल्मों के सामने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की चुनौती भी होगी।

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट