हक के लिए इमरान हाशमी ने वसूले इतने करोड़ 
मनोरंजन

हक के लिए इमरान हाशमी ने वसूले इतने करोड़, यामी गौतम को मिली आधी फीस, जानें अन्य कलाकारों की फीस

Haq Movie Starcast Salary Revealed: फिल्म ‘हक’ में इमरान हाशमी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा 1985 के शाहबानो केस से प्रेरित है और 7 नवंबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Haq Movie Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कोर्टरूम ड्रामा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी यह फिल्म 1985 के ऐतिहासिक शाहबानो केस से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में इमरान और यामी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म की स्टारकास्ट की फीस ने हर किसी को चौंका दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में इमरान हाशमी ने यामी गौतम के पति अब्बास का किरदार निभाया है। इस दमदार रोल के लिए उन्होंने फिल्ममेकर्स से 12 करोड़ रुपये वसूले हैं। यह फिल्म की कुल कास्ट में सबसे बड़ी फीस है। बताया जा रहा है कि इमरान ने इस रोल के लिए काफी तैयारी की है और शूटिंग के दौरान कोर्टरूम ड्रामा के हर सीन को बेहद रियलिस्टिक तरीके से निभाया।

यामी गौतम ने वसूले इतने करोड़

फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम फिल्म में शाजिया बानो के किरदार में दिखाई देंगी, जो न्याय और अपने अधिकार के लिए लड़ने वाली महिला की कहानी पेश करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी ने फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि यह राशि इमरान से कम है, लेकिन यामी का रोल फिल्म की भावनात्मक रीढ़ माना जा रहा है।

शीबा चड्डा की दमदार एंट्री

फिल्म में शीबा चड्डा एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। शीबा बॉलीवुड में अपने पावरफुल सपोर्टिंग रोल्स के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी वह एक मजबूत किरदार में नज़र आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ली है। ‘हक’ से मॉडल और एक्ट्रेस वर्तिका सिंह बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह फिल्म में इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि उनकी फीस का खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें फिल्म में एक प्रमुख और विवादित किरदार दिया गया है।

शाहबानो केस से प्रेरित है हक

फिल्म की कहानी 1985 के शाहबानो केस से प्रेरित है, जिसने भारतीय न्याय व्यवस्था और समाज में महिला अधिकारों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया था। फिल्म का निर्देशन संजय पुरी ने किया है और यह समाज में समानता, कानून और धर्म के टकराव को बेहद संवेदनशील ढंग से दिखाती है।

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी