इमरजेंसी के चक्कर में बिक गया था कंगना का घर, OTT की कमाई ने रख ली लाज 
मनोरंजन

Emergency OTT Revenue: OTT की कमाई ने रख ली लाज, इमरजेंसी के चक्कर में बिक गया था कंगना का घर

Emergency OTT Revenue: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। फिल्म बजट भी नहीं वसूल पाई थी, लेकिन ओटीटी की कमाई ने फिल्म और कंगना दोनों की लाज रख ली है। 

अनिल सिंह

Emergency OTT Revenue:कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर फिल्म साबित हुई। फिल्म 60 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई थी लेकिन इसका ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25 करोड़ 85 लाख रुपए पर ही सिमट कर रह गया था। लेकिन फिल्म ने ओटीटी के लिए बिके राइट्स पर तगड़ी कमाई की है। खबर के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 80 करोड़ रुपए में खरीदा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के चक्कर में कंगना रनौत का घर बिक गया था।

कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को यानी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई। 60 करोड़ की बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 26 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन अब इसने ओटीटी राइट्स बेचने के बाद 80 करोड़ रुपए का और मुनाफा हासिल कर लिया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंगना रनौत को फिल्म को लेकर जो नुकसान हुआ था उसकी भरपाई हो गई है।

फिल्म को बचाने के लिए कंगना रनौत ने अपने घर को 32 करोड़ रुपए में बेच दिया था। कंगना रनौत ने साल 2017 में वह घर 20 करोड़ 70 लाख रुपए में खरीदा था। एक्ट्रेस ने बताया कि इमरजेंसी के चक्कर में बंगले पर लोन हो गया था। 27 करोड़ रुपए का लोन था। कंगना इस बंगले को अपने प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस की तरह इस्तेमाल कर रही थी। इमरजेंसी फिल्म विवादों में घिर गई थी। इस वजह से फिल्म को लेकर शुरुआती दौर में ही कंगना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन कहा जाता है ना अंत भला तो सब भला, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंगना रनौत का इमरजेंसी फिल्म को लेकर अंत भला हुआ है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट