War 2 Update: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी Hrithik और Jr NTR की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

War 2 Update: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को लेकर बन रही फिल्म वॉर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
War 2 Update YRF Retwitt the fan made video
वायआरएफ ने शेयर किया  वॉर 2 पर जबरदस्त फैन-मेड वीडियो, कहा – 14 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल
Published on
Updated on

War 2 Update: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को लेकर बन रही फिल्म वॉर 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स की तरफ से ऐलान किया गया है कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी मेकर्स ने यह भी दावा किया है। फिल्म की अगर बात करें तो दर्शक इसको लेकर उत्साहित है। दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कहा गया है कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन सीन दर्शकों को देखने मिलेगा और यही कारण है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

बड़ी स्क्रीन पर खूनी संघर्ष होने वाला है जब ऋतिक रोशन उर्फ कबीर का मुकाबला एनटीआर जूनियर से होगा वॉर 2 में! यह फिल्म ब्लॉकबस्टर वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स के वॉर फ्रेंचाइज़ी की दूसरी किस्त है।

यशराज फिल्म्स (YRF) ने वॉर 2 को लेकर चल रही फैन चर्चा में हिस्सा लेते हुए एक शानदार फैन-मेड वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋतिक और एनटीआर जूनियर के बीच की जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता को दिखाया गया है।

वीडियो यहां देखें

वायआरएफ के इस पोस्ट ने वॉर फ्रेंचाइज़ी, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स के फैंस को जबरदस्त उत्साहित कर दिया है। इस वीडियो ने वॉर 2 के लिए दर्शकों की दीवानगी और भी बढ़ा दी है। वॉर 2, वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 इस फ्रेंचाइज़ी की सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com