अनुराग कश्यप को एकता कपूर ने बताया मूर्ख, सास बहू ड्रामा पर किए कमेंट का दिया जवाब  
मनोरंजन

एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को बताया मूर्ख, सास बहू ड्रामा पर किए कमेंट पर फूटा गुस्सा

एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच ठन गई है, अनुराग कश्यप के कमेंट ने एकता कपूर का दिल दुखा दिया, तो उन्होंने खुलेआम फिल्म मेकर की आलोचना कर दी। एकता ने अनुराग को मूर्ख बता दिया।

अनिल सिंह

एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को मूर्ख बता दिया है। दरअसल एकता कपूर अनुराग कश्यप के कमेंट से नाराज हो गई थी, अनुराग कश्यप ने यह कमेंट नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के बयान पर किया था। जिसमें टेड सारंडोस ने कहा कि नेटफ्लिक्स को सेक्रेड गेम के साथ भारत में लॉन्च करना एक गलती थी। अनुराग कश्यप को इस बात पर गुस्सा आया। क्योंकि सेक्रेड गेम को अनुराग कश्यप ने ही बनाया था।

टेड सारंडोस के बयान पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने लिखा कि उन्हें सास बहू ड्रामा के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म (नेटफ्लिक्स) लॉन्च करना चाहिए था। अनुराग कश्यप टेड सारंडोस के बयान पर निशाना साथ रहे थे, लेकिन उनके इस कमेंट ने टीवी की क्वीन एकता कपूर को नाराज कर दिया और एकता कपूर ने अपनी नाराजगी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जताई और अनुराग कश्यप को मूर्ख बता दिया। चलिए जानते हैं एकता कपूर ने अनुराग कश्यप के लिए क्या कुछ लिखा है।

एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग कश्यप के लिए लिखा कि तुम मूर्ख हो... ऐसा कहकर तुम खुद को स्मार्ट समझ रहे हो, लेकिन नहीं। डार्लिंग विनम्रता और आत्म जागरूकता का क्या है? यह कला है, जो कई कलाकारों के पास नहीं है। एकता कपूर ने बताया कि टीवी के सीरियल ने बहुत सी महिलाओं को जागरूक किया है। आगे उन्होंने कहा कि खुद को बेहतर साबित करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं होती।

सेक्रेड गेम को लेकर नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि सेक्रेड गेम के साथ नेटफ्लिक्स को लॉन्च करना उनकी गलती थी। अगर उन्हें वापस मौका मिले तो वह सेक्रेड गेम को थोड़ी देर बाद रिलीज करना चाहेंगे।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती