Shraddha Kapoor Eetha First Look: बॉलीवुड में जब भी कोई सितारा लीक से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश करता है, तो दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही धमाका आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' के जरिए कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, हर तरफ सिर्फ श्रद्धा कपूर के नए और चौंकाने वाले अवतार की ही चर्चा हो रही है।
फिल्म ईथा का पहला टीजर आज यानी 19 जून को सिनेमाघरों में फिल्म 'कॉकटेल 2' फिल्म के रिलीजिंग के साथ रिलीज किया गया। जैसे ही बड़े पर्दे पर यह शो शुरू हुआ, दर्शक श्रद्धा कपूर की एक ऐसी झलक देखकर दंग रह गए, जिसका किसी ने सोचा भी नहीं होगा। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में महाराष्ट्र की बेहद फेमस और ऐतिहासिक लावणी डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की लाइफ को बड़े पर्दे पर जीवित करने जा रही हैं। फिल्म के पहले ही सीन से श्रद्धा कपूर पूरी तरह से इस ऐतिहासिक किरदार के रंग में ढली हुई दिखाई दे रही हैं।
फिल्म ईथा के टीजर में श्रद्धा का एक बेहद भावुक और प्रभावशाली लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वे एक गर्भवती महिला के रूप में लावणी नृत्य करती नजर आ रही हैं। इस अभूतपूर्व रोल को देखकर उनके पैंस और फिल्म समीक्षक हैरान हैं और एक्ट्रेस के इस साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म सिर्फ एक साधारण बायोपिक नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और सफलता की एक अद्भुत दास्तान है। फिल्म की कहानी साल 1940 से शुरू होकर साल 1990 के दशक तक फैले विठाबाई के 50 सालों के लंबे सफर को बारीकी से दिखाएगी।
इस दौरान विठाबाई को अपनी लाइफ में किन उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ा और उन्होंने कला की खातिर समाज का सामना कैसे किया, यह सब कहानी का अहम हिस्सा होगा। डायरेक्टर ने इस सफर को परदे पर उतारने के लिए काफी मेहनत की है।
यह भी पढ़ें: Sunil Grover Unique Style: नदी का किनार, खुला आसमान…सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज, जमीन पर लेटकर बिताई रात
विठाबाई नारायणगांवकर का नाम महाराष्ट्र के लोक संगीत और लावणी के इतिहास में दर्ज है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उनके जीवन के उस अनछुए पहलू को सामने ला रही हैं, जो आज की पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। टीजर देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि श्रद्धा कपूर ने इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया है।
श्रद्धा कपूर करीब दो साल के बाद फिल्म 'ईथा' से सिनेमाघरों में शानदार वापसी कर रही हैं। खबरों के अनुसार यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के खास मौके पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की विख्यात लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की मुख्य भूमिका निभाएंगी।