श्रद्धा कपूर करीब दो साल के बाद फिल्म 'ईथा' से सिनेमाघरों में शानदार वापसी कर रही हैं। हाल ही में इस फेमस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा भी की जा चुकी है। खबरों के अनुसार यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के खास मौके पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की विख्यात लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की मुख्य भूमिका निभाएंगी।