दृश्यम 3 में क्या होगी कहानी? मेकर्स के ऐलान पर उत्सुक हुए फैंस 
मनोरंजन

Drishyam 3 Confirmed: दृश्यम 3 में क्या होगी कहानी? मेकर्स के ऐलान पर उत्सुक हुए फैंस

दृश्यम 3 का ऐलान हो गया है, मलयाली एक्टर मोहनलाल की ये ओरिजिनल फ्रेंचाइजी है। खुद मोहनलाल ने 20 फरवरी को दृश्यम 3 का औपचारिक ऐलान किया है। मतलब जल्द ही हिंदी में भी यह फिल्म नजर आएगी।

अनिल सिंह

Drishyam 3: हिंदी की दृश्यम अजय देवगन की फिल्म है, दृश्यम 2 की सफलता के बाद हिंदी की दृश्यम 3 का ऐलान भी जल्द ही हो जाएगा, ऐसा कहा जा सकता है। क्योंकि मलयाली एक्टर मोहनलाल ने इसका ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि यह ओरिजिनल फ्रेंचाइजी मोहनलाल की ही है। मोहनलाल फिल्म डायरेक्टर जीतू जोसेफ और प्रोड्यूसर एंटोनी पेरंबवूर के साथ नजर आए और उन्होंने गुरुवार को अपने फैंस को तोहफा दिया। दृश्यम 2 की कहानी देखकर यह लग रहा था कि अब इस फिल्म का अगला भाग नहीं आएगा लेकिन मोहनलाल ने साफ कर दिया है कि अतीत खामोश नहीं होता।

मलयालम सिनेमा से निकली फिल्म दृश्यम एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसका कई भाषाओं में रीमेक बना और हर भाषा में इस फिल्म के रीमेक ने जबरदस्त शोहरत हासिल की और पैसा भी कमाया। यह ओरिजिनल फिल्म मोहनलाल की फिल्म है, जो मलयालम भाषा में पहली बार बनी थी। उसके बाद तमिल में, तेलुगु में, कन्नड़ में और फिर हिंदी भाषा में इसे बनाया गया। कमाल की बात यह है कि यह फिल्म चाइनीस भाषा में भी बन चुकी है, इसी बात से मोहनलाल की फिल्म दृश्यम की शोहरत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दृश्यम हिंदी फिल्म में अजय देवगन मोहनलाल वाले किरदार में नजर आए, लेकिन उन्होंने फिल्म में गजब की एक्टिंग की। दृश्यम ही नहीं बल्कि दृश्यम 2 भी जबरदस्त हिट साबित हुई। लेकिन फिल्म की कहानी खत्म हो गई है ऐसा लग रहा था पर दृश्यम 3 का अब ऐलान हो चुका है, मतलब कहानी अभी बाकी है। जब से यह खबर सामने आई है फैंस के उत्सुकता फिल्म की कहानी को लेकर बढ़ गई है, वह जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार फिल्म की कहानी क्या होगी, मतलब साफ है कि फिल्म के ऐलान होने के साथ ही अब दर्शक उसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप