Maharashtra News: महाराष्ट्र में कब टैक्स फ्री होगी छावा, दो राज्यों ने किया करमुक्त

Chhaava Tax Free In Maharashtra: छावा फिल्म महाराष्ट्र के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, ऐसे में यह फिल्म महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कब होगी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Maharashtra News Viewers Waiting For Tax Free Chhaava Vicky Kuashal Starrer Film
महाराष्ट्र में कब टैक्स फ्री होगी छावा
Published on
Updated on

Chhaava Tax Free: विक्की कौशल की फिल्म छावा को दर्शक देशभर में पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। छावा फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है। ऐसे में इसे महाराष्ट्र में अवश्य टैक्स फ्री किया जाना चाहिए, ऐसी मांग लोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश और गोवा की सरकार ने छावा फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है और अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इसके टैक्स फ्री होने का इंतजार दर्शक कर रहे हैं। अब तक देश के दो राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छावा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर अपना बयान दिया था और यह बताया था कि अभी तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, जब वह फिल्म देख लेंगे तो वह इस टैक्स फ्री करने पर निर्णय जरूर लेंगे। छावा फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, तो वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है।

साल 2025 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर जो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई, उनमें से 8 फिल्म फ्लॉप फिल्म साबित हुई। विक्की कौशल की छावा एकमात्र फिल्म है जो हिट फिल्म साबित हुई है और इसने 2025 में अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी हासिल कर लिया है। 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई आठ फिल्मों में से इक्का-दुक्का फिल्म ही अपना बजट वसूल पाई है। बाकी फिल्मों ने अपना बजट तक वसूल नहीं किया है। देश भर दर्शक इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com