दृश्यम 3 की कमाई  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने तीन दिनों में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Drishyam 3 Day Wise Collection: अजय देवगन की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को रात 8 बजे तक फिल्म ने 53.41 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का नेट कलेक्शन 168.91 करोड़ हो गया है।

सोनाली झा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय देवगन की एक्टिंग के साथ फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है। 2 अक्टूबर की छुट्टी का फायदा मिलने के बाद फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रविवार को रात 8 बजे तक 53.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को तीसरे दिन 15,112 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 56 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 168.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म ने अब तक करीब 201.62 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी। 'दृश्यम 3' ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये कमाए। इस दिन फिल्म को 15,759 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 60.1 प्रतिशत रही। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसे 16,868 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 48.1 प्रतिशत रही।

अजय देवगन समेत ये सितारे आए नजर

फिल्म दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा तबु, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पहले अक्षय खन्ना के भी नजर आने की खबर थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है।

दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट

'दृश्यम 3' से पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहला पार्ट साल 2015 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। दोनों फिल्मों में अजय देवगन, तबु और श्रेया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब तीसरे पार्ट की तेज रफ्तार कमाई ने इस फ्रेंचाइजी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद