करण जौहर ने देखी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', फिल्म को बताया मजेदार और लाजवाब, अजय देवगन की भी तारीफ

Karan Johar Ajay Devgn: करण जौहर ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर किया। उन्होंने अजय देवगन और जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस को आउटस्टैंडिंग कहा।
Karan Johar Drishyam 3 Review
करण जौहर और अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Karan Johar Drishyam 3 Review: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले मजबूत एडवांस बुकिंग के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत की है। अब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने 'दृश्यम 3' देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है।

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'दृश्यम 3' का पोस्टर शेयर किया। इसमें अजय देवगन, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, तब्बू और रजत कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के बाद करण ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा कि क्या फिल्म है। मजेदार, लाजवाब।

करण जौहर ने कही ये बात

करण जौहर ने खास तौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस की तारीफ की। करण ने दोनों अभिनेताओं को टैग करते हुए उनकी एक्टिंग को आउटस्टैंडिंग बताया। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक को ब्रिलियंट डायरेक्टर कहते हुए उनकी तारीफ की। करण ने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को भी सफलता के लिए बधाई दी।

Karan Johar Drishyam 3 Review
अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली', अक्टूबर में आएंगी ये बड़ी फिल्में

अजय देवगन ने किया रिव्यू रीपोस्ट

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी को अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट किया। इस तरह फिल्म को लेकर दोनों फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई। करण के रिव्यू में फिल्म के अभिनय और निर्देशन की खास तौर पर तारीफ देखने को मिली। 'दृश्यम 3' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है।

Karan Johar Drishyam 3
करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत

'दृश्यम 3' ने शुक्रवार को भारत में करीब 66.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' के 57 करोड़ रुपये के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की 'एनिमल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से भी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में पहले दिन करीब 95 करोड़ रुपये कमाए हैं। गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com