'खतरों के खिलाड़ी 15' के टॉप 5 में ट्रॉफी के लिए होगी जंग, ओरी से करण वाही तक इन कंटेस्टेंट्स पर टिकी नजरें

KKK 15 Finalists: खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। फिनाले में अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और ओरी के बीच मुकाबला होगा।
Khatron Ke Khiladi 15 Finale
खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Khatron Ke Khiladi 15 Grand Finale: रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 15' का फिनाले अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले को दो हिस्सों में प्रसारित किया जा रहा है। पहला एपिसोड शनिवार, 3 अक्टूबर को दिखाया गया, जबकि फिनाले का दूसरा और आखिरी एपिसोड रविवार, 4 अक्टूबर को प्रसारित होगा। ऐसे में दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा।

'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। टीवी के साथ-साथ दर्शक इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। फिनाले का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी किया जाएगा। दर्शक रविवार रात 9 बजे टीवी या जियो हॉटस्टार के जरिए शो के आखिरी एपिसोड का आनंद ले सकते हैं। मेकर्स ने इस दो-भाग वाले फिनाले में कंटेस्टेंट्स के पूरे सफर को समेटने के साथ-साथ कई रोमांचक स्टंट और मनोरंजन से भरपूर पल दिखाने की तैयारी की है।

ये हैं शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

फिनाले में इस बार पांच कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा। इनमें अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और ओरी यानी ओरहान अवत्रामानी शामिल हैं। फिनाले के पहले हिस्से में हर्ष गुजराल और रूबीना दिलैक का सफर खत्म हो गया। इसके बाद अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Khatron Ke Khiladi 15 Finale
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग शेयर की शादी की फोटो, कैप्शन में लिखा- द डे, माशाअल्लाह

विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतने वाले कंटेस्टेंट को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिलेगी। खबरों के मुताबिक, विजेता को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ एक नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी दी जाएगी। इसके अलावा फिनाले में फर्स्ट और सेकंड रनर-अप का फैसला भी होगा।

13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था सफर

'खतरों के खिलाड़ी 15' का सफर 1 अगस्त को कुल 13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था। शो में रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल, ओरी, रूहानिका धवन, जैस्मीन भसीन, गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और अविका गोर शामिल हुए थे। अब इन सभी में से पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे हैं और जल्द ही सीजन के विनर का ऐलान होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com