मनोरंजन

हादसे की शिकार हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया ने फैंस से की दुआ करने की गुजारिश

सोनाली झा

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया हादसे की शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते बताया कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डी भी टूट गई हैं। एक्ट्रेस की सर्जरी होनी है।

विवेक का लाइव सेशन हुआ कैंसल

दिव्यांका पति और एक्टर विवेक दहिया की पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर 18 अप्रैल की देर रात स्टोरी में एक दुखद पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन टाल दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हुआ है और अब वह मेडिकल केयर में हैं।

फैंस को दी सूचना

पीआर टीम ने आगे लिखा कि दिव्यांका के ठीक होने तक विवेक उनके साथ ही रहेंगे। आपके समझने और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आप सभी दिव्यांका के जल्द ठीक होने की दुआ करें। विवेक आप सबके साथ जल्द ही कनेक्ट करेंगे।

अंडरवेंट सर्जरी से गुजरी चुकी है एक्ट्रेस कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी अंडरवेंट सर्जरी से गुजरी चुकी हैं। दिव्यांका ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी थी। मेरी सर्जरी होने से लेकर रिकवरी तक। मैंने अपना रुटीन बहुत स्ट्रिक्ली फॉलो किया है। मेरे चेहरे पर जो स्माइल दिख रही है उसकी वजह मेरे पति हैं, जिन्होंने एक पल के लिए भी मेरी स्माइल को कम नहीं होने दिया।

दिव्यांका और विवेक की शादी टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें हैं' में दिव्यांका त्रिपाठी पहली बार विवेक दहिया से मिली थीं। दोनों ने इस शो से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 8 जुलाई, 2022 को दिव्यांका और विवेक ने शादी कर ली। कपल के शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत