Disney And Hotstar: डिज्नी को भारत में तगड़ा नुकसान होने वाला है। यह अनुमान सामने आ चुका है, नए बिजनेस मॉडल के चलते कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। खबर के मुताबिक कंपनी को 274 करोड़ रुपए का नुकसान होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं डिज्नी के 7 लाख सब्सक्राइबर कम हुए हैं। यह अपने आप में डिज्नी के लिए बड़े झटके की खबर है। वहीं हॉटस्टार का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर नजर आ रहा है।
नए बिजनेस मॉड्यूल के चलते डिज्नी का भारत में नियंत्रण नहीं है। कंपनी की स्टार इंडिया अब रिलायंस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कम कर रही है। जिसमें रिलायंस की हिस्सेदारी 56% और डिज्नी की 37% रह गई है। बिजनेस रिपोर्ट के मुताबिक डिज्नी ने एंटरटेनमेंट बिजनेस में पिछले साल के मुकाबले दोगुना कमाई की। लेकिन भारत में डिज्नी का कारोबार कमजोर पड़ गया और कंपनी को साल भर में 274 करोड रुपए के नुकसान का अंदेशा है।
ये भी पढ़ें- लवयापा सेलिब्रिटी रिव्यू: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म के बारे में क्या है कलाकारों की राय
डिज्नी के 7 लाख सब्सक्राइबर कम हुए हैं। यह ताजा आंकड़ा डिज्नी के लिए भी चौंकाने वाला है। अब इस पर कुल सब्सक्राइबर की संख्या 125 मिलियन रह गई है। डिज्नी और हॉटस्टार दोनों के विज्ञापन की कमाई भी दो प्रतिशत घटी है। हॉटस्टार का भी प्रदर्शन बेहद कमजोर देखने को मिल रहा है। दरअसल जब से हॉटस्टार पर आईपीएल स्ट्रीमिंग का राइट्स हटाया गया है। तब से इसके सब्सक्राइबर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और यह यकीनन डिज्नी इंडिया के लिए चिंता का विषय है। खबर यह है कि डिज्नी अब ईएसपीएन के साथ मिलकर डिजिटल व्यापार पर फोकस करने वाली है।