लिवर कैंसर को हराकर लौटीं दीपिका कक्कड़ 
मनोरंजन

Dipika Kakar Recovery: लिवर कैंसर को हराकर लौटीं दीपिका कक्कड़, भावुक होकर सुनाई पूरी जर्नी

Dipika Kakar Surgery: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि बीमारी का पता चलने से लेकर सर्जरी और लंबी हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान जीवन की सोच पूरी तरह बदल गई।

सोनाली झा

Dipika Kakar Health Update: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को पीछे छोड़ते हुए हिम्मत और उम्मीद का संदेश दिया है। कुछ महीनों पहले उन्हें स्टेज टू लिवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद लगातार इलाज, सर्जरी और हॉस्पिटल में लंबे समय तक रहने की वजह से वह और उनका परिवार बेहद तनाव में रहा। अब जब दीपिका धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं, उन्होंने अपनी इस जर्नी को खुलकर शेयर किया है।

दीपिका कक्कड़ भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने कैंसर के पता चलने से लेकर सर्जरी तक की पूरी कहानी सुनाई। दीपिका ने बताया कि इस बीमारी ने उनकी जिंदगी की सोच बदल दी है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करती हैं कि उनके आसपास इतने प्यार करने वाले लोग हैं।

दीपिका कक्कड़ ने कही ये बात

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि मेरी पूरी सर्जरी के एक्सपीरियंस के बाद मैं बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है कि मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। मेरे चारों तरफ प्यार करने वाले लोग हैं, हैप्पी फैमिली है, घर है, खाना है, ऐसे कितने लोग हैं जो इलाज के लिए भी तरस जाते हैं। ये एहसास मेरे लिए बहुत बड़ा है। दीपिका ने बताया कि अस्पताल में उन्हें जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।

फैंस और डॉक्टरों का जताया आभार

दीपिका ने अपने फैंस और डॉक्टरों का भी आभार जताया, जिन्होंने उन्हें लगातार हिम्मत दी। हालांकि सर्जरी के बाद भी दीपिका कहती हैं कि एक डर अभी भी उनके मन में बना हुआ है, मगर वह कोशिश कर रही हैं कि सामान्य जीवन में वापस आ सकें। कुछ दिनों पहले दीपिका को दुबारा अस्पताल जाना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी जर्नी उन लोगों के साथ शेयर कर रही हैं जो अभी भी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

11 दिन तक अस्पताल में रहीं भर्ती

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि मैं जानती हूं कि कई लोग और भी मुश्किल हालात झेल रहे हैं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि हार मत मानिए। जिंदगी को चुनें। खुशियों को चुनें। मजबूती के साथ हालात का सामना कीजिए और भगवान पर विश्वास रखिए। बता दें कि दीपिका ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाया था, जिसमें उनके पेट से ट्यूमर निकाला गया। वह करीब 11 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं और अब आगे की ट्रीटमेंट करवाने के साथ रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा