इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा घर लौटे, अस्पताल से रात में मिली छुट्टी, जानें अभिनेता की हेल्थ अपडेट

Prem Chopra Discharged: प्रेम चोपड़ा को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 8 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में जांच और उपचार के बाद शनिवार देर रात उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Prem Chopra returns home after treatment discharged from hospital last night
इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा घर लौटे
Published on
Updated on

Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 8 नवंबर को उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में आवश्यक जांच और उपचार के बाद शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार ने पुष्टि की है कि अब अभिनेता घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार चिंता जता रहे थे। इसी बीच, प्रेम चोपड़ा के दामाद और अभिनेता विकास भल्ला ने उनकी हेल्थ को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा की थी। उन्होंने बताया था कि घबराने की कोई बात नहीं है और यह एक रेगुलर चेकअप का हिस्सा है। उन्होंने कहा था, “वह बिल्कुल स्थिर हैं और जल्द ही घर चले जाएंगे।” डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी स्थिति को सुरक्षित बताया था, जिसके बाद शनिवार शाम उनकी छुट्टी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

प्रेम चोपड़ा की फिल्में

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा का वह नाम हैं, जिन्होंने खलनायक के रूप में दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई जो आज भी कायम है। 70 और 80 के दशक में उनकी खलनायकी फिल्मों की पहचान बन चुकी थी। 'प्रेम नगर', 'उपकार', 'बॉबी', 'दो रास्ते', 'कटी पतंग', 'जानवर' जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री का एक आइकॉनिक विलेन बना दिया। उनका फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक फैला रहा और इस दौरान उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

प्रेम चोपड़ा का करियर

कम ही लोग जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 की पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया, जहां उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। वर्तमान समय में 90 वर्ष की उम्र के बावजूद प्रेम चोपड़ा कई कार्यक्रमों और फिल्मी इवेंट्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।

प्रेम चोपड़ा घर पर करेंगे आराम

अभिनेता के करीबी बताते हैं कि वह पूरे उत्साह और पोसिटिव के साथ जिंदगी जीते हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब वे घर पर ही आराम और रिकवरी करेंगे। परिवार और डॉक्टर दोनों ने ही आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और अभिनेता की स्थिति स्थिर है। फैंस उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रति शुभकामनाएं लगातार मिल रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com