दिलजीत दोसांझ  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर

Diljit Dosanjh Concert Dates: फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। वह देश के 7 प्रमुख शहरों में अपनी गायकी से समां बांधेंगे।

यति सिंह

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026: फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद उनके ऑरा इंडिया टूर 2026 की तारीखों और शहरों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

कुछ समय पहले लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने एक शो के दौरान उन्होंने भारत में कॉन्सर्ट करने का संकेत दिया था। अब इस पूरे म्यूजिकल जर्नी का पूरा खाका सामने आ चुका है। यह टूर भारत के 7 अलग-अलग शहरों से होकर गुजरेगा, जहां फैंस को उनके गानों पर झूमने का मौका मिलेगा।

नवंबर 2026 से शुरू होगा कॉन्सर्ट का सफर

इस म्यूजिकल टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से होने जा रही है।

  • 15 नवंबर को इंदौर

  • 21 नवंबर को अहमदाबाद

  • 27 नवंबर को मुंबई

  • 29 नवंबर को बेंगलुरु

  • 5 दिसंबर को

  • चंडीगढ़ (तारीख की घोषणा होना बाकी)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा कॉन्सर्ट

अहमदाबाद में 21 नवंबर को दिलजीत दोसांझ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉमेंस देंगे। इतने बड़े मंच पर कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री बुकिंग ऐप बुक माय शो के जरिए से की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुछ विशेष श्रेणियों के लिए टिकटों की सीमित प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी, जिसके लिए अभी से होड़ मचने की उम्मीद है।

स्टेज से परफॉर्म करने को लेकर खुश हैं दिलजीत

भारत में अपने फैंस के बीच परफॉमेंस करने को लेकर खुद दिलजीत दोसांझ भी काफी रोमांचित हैं। उन्होंने अपने इस टूर को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने देश की माटी और यहां के दर्शकों के सामने गाने का मजा ही अलग होता है।

आपको बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान मीका सिंह ने दिलजीत की सक्सेस की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही उनकी प्राथमिकताओं पर भी कड़े सवाल खड़े कर दिए। मीका ने आरोप लगाया कि दिलजीत अपनी बॉलीवुड से जुड़ी फिल्मों को इंटरनेट पर प्रचार करने में परहेज करते हैं, जबकि बाकी प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका रवैया काफी अलग नजर आता है।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ