दीया मिर्जा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

18 की उम्र में जीती दुनिया, फिर बॉलीवुड में मचाया धमाल, जानें बर्थडे पर दीया मिर्जा की जर्नी

Dia Mirza Birthday: दीया मिर्जा ने 20 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और आज वह बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस है। ऐसे में चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Dia Mirza Bollywood Journey: बॉलीवुड की खूबसूरत और सदाबहार एक्ट्रेस दीया मिर्जा उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में न सिर्फ सफलता पाई बल्कि अपने काम से खास पहचान बनाई। 20 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली दीया आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल, संजीदा और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। 9 दिसंबर को जन्मी दीया फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कामों, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम करती रही हैं।

दीया का जन्म 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता फ्रैंक हैंडरिच जर्मन ग्राफिक और आर्किटेक्चर डिजाइनर थे, जबकि मां दीपा मिर्जा बंगाली इंटीरियर डिजाइनर और लैंडस्केप आर्टिस्ट हैं। मात्र साढ़े चार साल की उम्र में उनके माता-पिता अलग हो गए, लेकिन दीया ने कभी हालात को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की और पढ़ाई के दौरान ही एक मीडिया कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में काम शुरू कर दिया था।

कॉलेज के दिनों से दीया ने शुरू की थी मॉडलिंग

कॉलेज के दिनों में ही दीया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आईं और जल्दी ही उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। साल 2000 उनके जीवन का अहम साल साबित हुआ, जब उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और रनर-अप रहीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2000 का ताज जीतकर भारत का नाम रोशन किया। सिर्फ 18 साल की उम्र में दीया का यह सफर हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया।

फिर बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

बॉलीवुड में उनकी फिल्मी शुरुआत 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ से हुई। रीना मल्होत्रा के किरदार में दीया की मासूमियत और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह ‘संजू’, ‘थप्पड़’, ‘एसिड फैक्ट्री’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘सलाम मुंबई’ जैसी फिल्मों में भी दमदार भूमिकाएं निभाती नजर आईं।

ग्लैमर की दुनिया से आगे बढ़कर दीया पर्यावरण संरक्षण, बच्चों की शिक्षा और महिला अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती हैं। वह संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर भी हैं और कई जागरूकता अभियानों का हिस्सा रही हैं। 2019 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘वन इंडिया स्टोरी’ लॉन्च की, जिसके जरिए वह सार्थक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कंटेंट का निर्माण कर रही हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन