शिवराजकुमार और सूर्या (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ranveer Singh Dhurandhar: ‘धुरंधर’ का जादू साउथ में भी कायम, शिवराजकुमार और सूर्या बने फिल्म के फैन

Suriya Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज साउथ इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। शिवराजकुमार ने फिल्म की कहानी और एक्टिंग की तारीफ की, जबकि सूर्या ने इसे मास्टरपीस बताया।

सोनाली झा

Dhurandhar South Stars Reaction: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू अब सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी इसके फैन बन चुके हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार्स खुलकर अपनी तारीफ जाहिर कर रहे हैं। कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार और तमिल स्टार सूर्या शिवकुमार ने हाल ही में ‘धुरंधर’ को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवराजकुमार ने अपनी फिल्म ‘45’ की सफलता के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘धुरंधर’ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इमोशनल रूप से बेहद मजबूत है और इसका निर्माण बहुत शानदार तरीके से किया गया है। शिवराजकुमार ने खास तौर पर अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ की।

शिवराजकुमार ने कही ये बात

शिवराजकुमार ने कहा कि अक्षय खन्ना के किरदार में कई शेड्स थे, जहां उन्हें अपने अभिनय की पूरी आज़ादी मिली। वहीं रणवीर सिंह का रोल बेहद संयम और गहराई मांगता था। ऐसे किरदार को निभाना आसान नहीं होता, लेकिन रणवीर ने इसे बेहद खूबसूरती और सधे हुए अंदाज में निभाया है। वहीं दूसरी ओर, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताया।

सूर्या ने की आदित्य धर की क्राफ्ट की तारीफ

सूर्या ने निर्देशक आदित्य धर की क्राफ्ट की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर’ ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सूर्या ने फिल्म की स्टारकास्ट की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने आर. माधवन को भाई कहकर संबोधित करते हुए उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लाजवाब बताया और कहा कि इस किरदार में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।

अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के बारे में की बात

साथ ही, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह को लेकर सूर्या ने लिखा कि यह ब्लॉकबस्टर उनकी मेहनत और टैलेंट का सच्चा परिणाम है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही ‘धुरंधर’ को हाल ही में लद्दाख में टैक्स फ्री भी घोषित किया गया है। वहीं फिल्म का दूसरा भाग भी दर्शकों के लिए तैयार है, जिसे 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। साउथ और बॉलीवुड सितारों की तारीफ ने ‘धुरंधर’ को एक सच्ची पैन-इंडियन ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला