आदित्य धर फिल्म धुरंधर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक कामयाबी, आदित्य धर बने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाले पहले डायरेक्टर

Aditya Dhar Record: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की बंपर कमाई के साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर ने ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Historic Success 1000 Crore Club Entry: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने न सिर्फ रणवीर सिंह के स्टारडम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है, बल्कि इसके डायरेक्टर आदित्य धर की किस्मत भी पूरी तरह चमका दी है। ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के साथ आदित्य धर ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है, जो अब तक किसी भी डायरेक्टर के खाते में नहीं था।

आदित्य धर ऐसे पहले फिल्ममेकर बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पहली दो निर्देशित फिल्मों के दम पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। यह उपलब्धि उन्हें इंडस्ट्री के सबसे सफल और भरोसेमंद डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल करती है।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से डायरेक्टर ने किया था डेब्यू

आदित्य धर ने साल 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म ने देशभक्ति के जज़्बे को पर्दे पर शानदार तरीके से पेश किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 244.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसके बाद आदित्य धर ने करीब छह साल का ब्रेक लिया और साल 2025 में स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, जबरदस्त कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। नतीजा यह रहा कि फिल्म ने 35 दिनों में 840.45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया।

अगर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ की कुल कमाई को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा 1084.51 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। इसी के साथ आदित्य धर अपनी पहली दो फिल्मों में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले डायरेक्टर बन गए हैं।

डायरेक्शन के अलावा आदित्य धर बतौर प्रोड्यूसर भी कई फिल्मों से जुड़े रहे हैं। उनके नाम ‘आर्टिकल 370’, ‘धूम धाम’, ‘बारामूला’, ‘तेज’ और ‘आक्रोश’ जैसी फिल्में दर्ज हैं।

अब ‘धुरंधर पार्ट 2’ की तैयारी में आदित्य धर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर अब ‘धुरंधर पार्ट 2’ लेकर आने की तैयारी में हैं। यह फिल्म ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ से होने वाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य धर अपनी अगली फिल्म से भी इतिहास रच पाते हैं या नहीं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट