रणवीर सिंह की धुरंधर का कलेक्शन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नई फिल्मों की एंट्री भी नहीं बिगाड़ पाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का खेल, 7वें फ्राइडे भी कमाए करोड़

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 43वें दिन भी 1.65 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। सातवें हफ्ते में पहुंचकर भी फिल्म नई रिलीज फिल्मों से आगे रही।

सोनाली झा

Dhurandhar Day 43 Collection: एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रिलीज को लगभग डेढ़ महीना पूरा हो चुका है, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सातवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद ‘धुरंधर’ न सिर्फ मजबूत कलेक्शन कर रही है, बल्कि नई रिलीज फिल्मों ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’ पर भी भारी पड़ती नजर आई।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 43वें दिन यानी सातवें शुक्रवार को भी सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई। जहां आमतौर पर इतनी पुरानी फिल्मों का कलेक्शन हजारों में सिमट जाता है, वहीं ‘धुरंधर’ करोड़ों में कमाई कर रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 43वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 818.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई

अगर ग्रॉस और वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें, तो घरेलू बाजार से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 981.75 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि विदेशी बाजारों से इसने 293.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1275 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है, जो इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल करता है।

धुरंधर को नहीं रोक पाई नई फिल्में

दिलचस्प बात यह है कि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई दो नई फिल्में वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा स्टारर ‘राहु केतु’ भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार को रोक नहीं पाईं। ‘हैप्पी पटेल’ ने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये, जबकि ‘राहु केतु’ ने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके मुकाबले 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’ का कलेक्शन ज्यादा रहा, जो इसकी मजबूत पकड़ और दर्शकों के भरोसे को साफ दिखाता है।

धुरंधर के स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है। दमदार कहानी, शानदार एक्शन और देशभक्ति की भावना ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक बांधे रखा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो फिल्म उम्र नहीं देखती।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री