धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhurandhar Collection: ‘अवतार 3’ की एंट्री के बावजूद नहीं रुकी ‘धुरंधर’, 27वें दिन भी का जलवा बरकरार

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई। ‘अवतार 3’ की रिलीज के बावजूद फिल्म ने करीब 10.50 करोड़ रुपये कमाए।

सोनाली झा

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है। रिलीज के चौथे हफ्ते के आखिरी दिनों में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। आमतौर पर इस दौर तक ज्यादातर फिल्में दर्शकों की कमी से जूझने लगती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ दिया है। 27वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि दर्शकों का प्यार अभी खत्म नहीं हुआ है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 27वें दिन भारत में सभी भाषाओं में करीब 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। सोमवार के मुकाबले कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन वर्किंग डे के हिसाब से यह आंकड़ा बेहद मजबूत माना जा रहा है। इससे साफ है कि फिल्म की पकड़ अभी भी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह बनी हुई है।

अब तक की कुल कमाई

27 दिनों के लंबे और सफल सफर के बाद ‘धुरंधर’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 722.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1065 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इस जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बनाने के बेहद करीब है।

बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई बड़ी हिंदी फिल्म मौजूद नहीं है, जो ‘धुरंधर’ को सीधी टक्कर दे सके। हालांकि हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3’ की रिलीज के बाद स्क्रीन शेयरिंग जरूर हुई है, जिसका असर कलेक्शन पर हल्का-सा पड़ा है। इसके बावजूद ‘धुरंधर’ मजबूती से टिकी हुई है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसका फायदा रणवीर सिंह की इस फिल्म को मिल रहा है।

रणवीर सिंह का दमदार अवतार

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का इंटेंस और देशभक्ति से भरा किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। थ्रिलर और देशभक्ति के इस दमदार कॉम्बिनेशन ने फिल्म को रिपीट ऑडियंस भी दिलाई है। यही वजह है कि लोग दूसरी और तीसरी बार भी थिएटर का रुख कर रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, दमदार निर्देशन और शानदार अभिनय के दम पर कोई भी फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती है। 27वें दिन की कमाई यह साफ इशारा कर रही है कि ‘धुरंधर’ का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ