धुरंधर 2 समीक्षा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड का रिएक्शन, सितारों ने की जमकर तारीफ, अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक हुए फैन

Celebrity Reaction On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को दर्शकों के साथ-साथ सितारों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

सोनाली झा

Allu Arjun and Preity Zinta Gave Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 रिलीज होते ही दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी छा गई है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस फिल्म को इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। पेड रिव्यू में आई कुछ परेशानियों के बावजूद फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ और अब सितारों के रिएक्शन इसे और ऊंचाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को देशभक्ति और स्वैग का शानदार मिश्रण बताया। अल्लू अर्जुन ने लिखा कि फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जो किसी धमाके से कम नहीं हैं। उन्होंने खास तौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार एक्टर बताया। साथ ही आर माधवन समेत पूरी स्टारकास्ट के काम को सराहा।

विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा का रिएक्शन

विजय देवरकोंडा ने भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया बदलाव लेकर आने वाली है। विजय ने अपने रिव्यू में सिर्फ चार शब्दों में फिल्म को समेटते हुए कहा कि भारत माता की जय। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रीति जिंटा भी इस फिल्म से काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को ‘माइंडब्लोइंग’ बताते हुए इसकी कहानी, एक्शन और प्रस्तुति की जमकर तारीफ की। प्रीति जिंटा के इस रिव्यू के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

पेड रिव्यू में आई दिक्कतें, फिर भी कायम रहा क्रेज

हालांकि फिल्म के पेड रिव्यू के दौरान कुछ जगहों पर शो लेट हुए और कुछ को कैंसिल भी करना पड़ा, लेकिन इसका असर फिल्म की लोकप्रियता पर नहीं पड़ा। दर्शकों की लंबी कतारें और थिएटर्स के बाहर का माहौल साफ दिखाता है कि ‘धुरंधर 2’ लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और स्टार सपोर्ट को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़ा धमाका कर सकती है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और आदित्य धर का निर्देशन इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर सकता है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO