धुरंधर 2 का ट्रेंड डायलॉग (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Dialogue: ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग बना ट्रेंड, जमील जमाली ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Dhurandhar 2 का ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। राकेश बेदी का ‘जमील जमाली’ किरदार अब दिल्ली पुलिस, राजस्थान और यूपी पर्यटन समेत कई सरकारी अभियानों का हिस्सा बन चुका है।

सोनाली झा

Rakesh Bedi Jameel Jamali Dialogue: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ उसके किरदार भी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खासकर राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ अब सोशल मीडिया का नया ट्रेंड बन चुका है। उनका मशहूर डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू' इतना वायरल हो गया है कि अब यह सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी अभियानों का भी हिस्सा बन गया है।

जमील जमाली का किरदार अपनी सादगी, अपनापन और हल्के-फुल्के अंदाज के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है। राकेश बेदी की शानदार कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी ने इस किरदार को खास बना दिया है। यही वजह है कि यह डायलॉग हर उम्र के लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर मीम्स और रील्स की भरमार है।

सरकारी अभियानों में हुआ इस्तेमाल

इस डायलॉग की लोकप्रियता को देखते हुए कई सरकारी विभागों ने भी इसे अपने-अपने अभियानों में शामिल कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए इस ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की। उनके पोस्ट में लिखा गया है कि ये ले हेलमेट पहन, मेरा बच्चा है तू। वहीं राजस्थान टूरिज्म ने इस ट्रेंड को अपने अंदाज में पेश करते हुए राज्य की संस्कृति और मेहमाननवाजी को बढ़ावा दिया। मजेदार कैप्शन के साथ राजस्थानी खान-पान को दर्शाया गया, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

पर्यटन और जागरूकता में नया अंदाज

उत्तर प्रदेश टूरिज्म ने भी इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर यात्रियों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने अपने ऐप के प्रचार में हल्के-फुल्के अंदाज में संदेश दिया, जिससे यूजर्स को जानकारी के साथ मनोरंजन भी मिला। इसके अलावा FSSAI ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इसी डायलॉग का सहारा लिया। उन्होंने लोगों को मिलावटी और असली खाने की पहचान सिखाने के लिए रचनात्मक संदेश साझा किया।

डिजिटल दौर का नया धुरंधर

जमील जमाली का किरदार अब सिर्फ एक फिल्मी रोल नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक प्रभावशाली टूल बन गया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि कैसे सिनेमा के संवाद समाज में जागरूकता फैलाने का माध्यम बन सकते हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का यह किरदार आज के डिजिटल युग में एक नए ‘धुरंधर’ के रूप में उभरा है, जो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहा है।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी