धुरंधर 2 और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का बड़ा धमाका, ‘DDLJ’ का बदला 30 साल पुराना स्लॉट, शाहरुख खान के फैंस हुए निराश

DDLJ Show Shifted: धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स हासिल की। फिल्म की वजह से किंग खान की DDLJ का मराठा मंदिर में 30 साल पुराना शो टाइम बदल दिया गया है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 New Record: धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है, वहीं इसने शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को भी झटका दे दिया है।

मुंबई के मशहूर मराठा मंदिर थिएटर में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पिछले तीन दशकों से लगातार चलाई जा रही है। यह फिल्म हर दिन एक तय स्लॉट पर दिखाई जाती थी और यह सिलसिला कभी नहीं टूटा। लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के चलते इस परंपरा में बदलाव किया गया है। फिल्म के लंबे रनटाइम के कारण ‘DDLJ’ को अपने नियमित स्लॉट से हटाकर दूसरे समय पर शिफ्ट कर दिया गया है।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर ली है। ओपनिंग डे के लिए देशभर में 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं, फिल्म की प्री-सेल्स 50 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि सिर्फ पेड प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग ही 33 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ा आंकड़ा है।

लंबा रनटाइम

करीब 4 घंटे लंबे रनटाइम के बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।

DDLJ फैंस हुए निराश

‘धुरंधर 2’ की वजह से ‘DDLJ’ के शो टाइम में बदलाव से शाहरुख खान के फैंस जरूर निराश हुए हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक रही है और इसका नियमित प्रदर्शन अपने आप में एक रिकॉर्ड था। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग और बढ़ते क्रेज को देखते हुए साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त