धर्मेंद्र (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Manoj Kumar को याद करते हुए भावुक हुए Dharmendra, बोले- मेरे यार तेरे साथ...

धर्मेंद्र ने अभिनेता मनोज कुमार की याद में शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा कि मनोज, मेरे यार तेरे साथ बेटा हर पल बहुत याद आएगा। इसमें दोनों सितारे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की याद में शनिवार को पुरानी यादों को ताजा किया है। एक्टर ने 'क्रांति' स्टार के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। पुरानी तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने कैप्शन में धर्मेंद्र ने उल्लेख किया कि वह मनोज कुमार के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे।

धर्मेंद्र ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मनोज, मेरे यार तेरे साथ बेटा हर पल बहुत याद आएगा। धर्मेंद्र भी मनोज कुमार के निधन की खबर सुनने के बाद उनके घर पहुंचे। मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अरबाज खान सहित बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

महान अभिनेता और फिल्म निर्माता का लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद में जन्मे हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में कुमार भारतीय सिनेमा में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन गए, खासकर 1960 और 1970 के दशक में।

मनोज कुमार के बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने देशभक्ति फिल्म की बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वह उन डायरेक्टर्स में से एक थे जिन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन देशभक्ति फिल्में बनाई और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड में भारत कुमार नाम से भी पहचाना जाता था। मनोज कुमार के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। बॉलीवुड की कई कलाकारों ने उनके निधन की खबर पर शोक जताया है।

उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी देशभक्ति फिल्मों में उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए अभिनेता को प्यार से भारत कुमार के रूप में जाना जाता था। अपने अभिनय करियर के अलावा, कुमार ने एक निर्देशक और निर्माता के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म उपकार (1967) ने दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें