धर्मेंद्र का वीडियो वायरल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

धर्मेंद्र का भावुक वीडियो वायरल, दिलीप कुमार को याद कर फूट-फूटकर रोए, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी भावुक हो गए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फैन्स को भावुक कर दिया। वीडियो में धर्मेंद्र काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए और उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें और यादें फैंस के साथ साझा करते हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह दिलीप कुमार का मशहूर गाना ‘ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल’ गुनगुना रहे हैं। यह गाना फिल्म ‘आरज़ू’ का है और इसे सुनते हुए धर्मेंद्र भावुक हो उठते हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आते हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वह दिलीप साहब को कितनी शिद्दत से याद कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस हुए भावुक वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा,“मुझे दिलीप साहब का ये गाना बहुत पसंद है। उम्मीद है आपको फिल्म ‘आरज़ू’ का ये गाना पसंद आएगा।” धर्मेंद्र के इस वीडियो पर फैंस का खूब रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “लव यू सर, हमेशा हेल्दी रहिए।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आप बॉलीवुड के असली बादशाह हैं, भगवान आपको लंबी उम्र दे।” कई यूजर्स ने उनके स्वास्थ्य की चिंता भी जताई और उन्हें आराम करने की सलाह दी।

धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वो शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने शाहिद के दादा का किरदार निभाया। इसके अलावा, उनके पास ‘यमला पगला दीवाना 3’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। खास बात आपको बता दें, धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन, यमला जट्ट, और माचौ मैन के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस, ताजगी और चार्म के लिए मशहूर हैं।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो