साउथ सुपरस्टार धनुष के मैनेजर पर कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप! मान्या आनंद का खुलासा 
मनोरंजन

धनुष के मैनेजर पर लगा कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप, तमिल एक्ट्रेस मान्या आनंद ने किया बड़ा खुलासा

Manya Anand: तमिल एक्ट्रेस मान्या आनंद ने धनुष के मैनेजर श्रेयस पर कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे 'कमिटमेंट' की मांग की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

अनिल सिंह

Dhanush Manager Casting Couch: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष के मैनेजर पर एक चर्चित तमिल अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच के तहत शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने यह आरोप लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 'अनैतिक शर्तों' की उम्मीद रखने वाले चलन को पहचानने और सुलझाने की अपील की है।

मान्या आनंद ने स्पष्ट किया, "अगर हम आपकी मांगें मान लेते हैं, तो हमारा नाम कुछ और होगा। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि लोग इस चलन को पहचानें और इसे सुलझाएं।" तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस द्वारा धनुष के मैनेजर पर लगाए गए इस गंभीर आरोप ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

अभिनेत्री मान्या आनंद ने किया खुलासा

यह आरोप लगाने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि तमिल टेलीविजन की जानी-पहचानी एक्ट्रेस मान्या आनंद हैं, जिन्हें लोकप्रिय धारावाहिक 'वनथाई पोला' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।

मान्या आनंद ने सिनेउलुगम से बातचीत में अभिनेता धनुष के मैनेजर श्रेयस (Shreyas) से हुई बातचीत के बारे में विस्तार से बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे एक नई फिल्म के बारे में बात की और एक हैरान करने वाला सुझाव दिया।

'एक कमिटमेंट है'

मान्या आनंद के अनुसार, श्रेयस ने उनसे कहा, "एक कमिटमेंट है।" आगे अभिनेत्री ने श्रेयस से पूछा कि "कैसी कमिटमेंट? मैं कमिटमेंट क्यों दूं?" एक्ट्रेस ने किसी भी अनैतिक शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया। अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि उनके इनकार के बाद, श्रेयस ने कहा, "आप धनुष सर के होते हुए भी उनकी बात नहीं मानेंगी?" यह सुनकर मान्या आनंद ने स्पष्ट रूप से अपनी असहमति व्यक्त की।

काम के बदले 'कुछ और' की उम्मीद

मान्या आनंद ने बताया कि इस घटना के बाद भी धनुष के मैनेजर श्रेयस ने उनसे कई बार संपर्क किया, और यहां तक कि उनके पहले मना करने के बावजूद उन्हें एक स्क्रिप्ट भी भेजी। हालांकि, अभिनेत्री ने वह स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।

बदले में कुछ और की उम्मीद

उन्होंने इंडस्ट्री के इस चलन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "हम कलाकार हैं, हम कुछ और काम कर रहे हैं। आप हमसे काम लेते हैं, लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद नहीं कर सकते।"

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट