धड़क 2 सॉन्ग प्रीत रे की तारीफ बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने की है 
मनोरंजन

धड़क 2 का ‘प्रीत रे’ बना हिट, जुबिन नौटियाल ने भी की तारीफ

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बहुचर्चित फिल्म धड़क 2 का गाना प्रीत रे रिलीज होते ही बड़ा हिट हो गया है। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल ने इस गाने की तारीफ की है।

अनिल सिंह

StartFragment

Jubin Nautiyal Praised Preet Re: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' अगस्त महीने की पहली तारीख को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और फिल्म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सोमवार को धड़क 2 फिल्म का नया गाना प्रीत रे रिलीज हुआ, जो रिलीज होते ही हिट हो चुका है। जुबिन नौटियाल ने फिल्म के गाने की तारीफ की है। धड़क 2 का नया गया प्रीत रे जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। दर्शक इसे बेहतरीन रोमांटिक नंबर बता रहे हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 का नया गाना प्रीत रे हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है और यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। यह रोमांटिक ट्रैक पहली मोहब्बत की मासूमियत और ताजगी से भरा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की बंदर मूवी का TIFF 2025 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

रोचक को कोहली का रोचक संगीत

इस गाने को रोचक कोहली ने कम्पोज किया है, गीत गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं और इसे दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने गाया है। प्रीत रे की मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली गायकी ने श्रोताओं को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, और कई लोगों का कहना है कि यह गाना पहले पार्ट के बस एक धड़क जैसा ही प्रभाव छोड़ रहा है।

जुबिन ने की प्रीत रे गाने की तारीफ

मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस गाने की तारीफ की है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। नेटिज़न्स इस गाने को मौजूदा बॉलीवुड म्यूजिक ट्रेंड्स के बीच एक ताज़ी हवा का झोंका बता रहे हैं।

StartFragment

EndFragment

म्यूजिकल जादू को दोहराने की कोशिश

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की धड़क ने अपने खूबसूरत गानों के ज़रिए एक खास जगह बनाई थी, और अब धड़क 2 के ज़रिए मेकर्स फिर से उसी म्यूजिकल जादू को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा साफ दिखता है कि वे दर्शकों को केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक संगीतमय अनुभव देना चाहते हैं।

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट