देवोलीना भट्टाचार्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्यों है देवोलीना को छठ पर्व से इतना लगाव? एक साल बाद करने जा रही हैं ये खास काम!

Devoleena Bhattacharjee News: देवोलीना भट्टाचार्जी ने छठ पूजा के मौके पर बताया कि कैसे ‘छठी मैया की बिटिया’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी गर्भावस्था का पता चला और यह शो उनके लिए कितना खास बन गया।

स्नेहा मौर्या

Devoleena Bhattacharjee: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में टीवी सीरियल ‘छठी मैया की बिटिया’ में देवी की भूमिका में नजर आई थीं। यह शो उनके करियर का एक अहम पड़ाव साबित हुआ, क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान ही उनके जीवन में सबसे बड़ी खुशखबरी आई। देवोलीना ने बताया कि उन्हें इसी शो की शूटिंग के दौरान अपनी गर्भावस्था का पता चला था, और उन्होंने सातवें महीने तक काम जारी रखा।

आईएएनएस से बातचीत में देवोलीना ने कहा, “मुझे सीरियल ‘छठी मैया की बिटिया’ के सेट पर ही यह खबर मिली कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने गर्भावस्था के सातवें महीने तक शूटिंग की। इसीलिए यह शो मेरे लिए बहुत भावनात्मक और यादगार बन गया है।”

देवोलीना भट्टाचार्जी ने छठ पर्व के लगाव पर तोड़ी चुप्पी

देवोलीना ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी पौराणिक किरदार को निभाया था, इसलिए शुरुआत में थोड़ी झिझक थी। लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, उन्हें अपने किरदार और छठी मैया से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि छठ पूजा बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। शो के दौरान मुझे इस त्योहार की महत्ता और परंपराओं के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। अब मैं खुद इस व्रत से गहराई से जुड़ गई हूं।”

शारदा सिन्हा के गाने को करती हैं पसंद

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार तो वह व्रत नहीं कर पाएंगी, लेकिन भविष्य में इसे जरूर करने का मन है। देवोलीना ने अपने पसंदीदा कलाकारों में से एक शारदा सिन्हा को भी याद किया। उन्होंने कहा, “मुझे छठी मैया के गाने बहुत पसंद हैं। शारदा जी की आवाज में जो भक्ति और मिठास है, वह दिल को छू जाती है। उनके गीतों ने इस त्योहार को आत्मा से जोड़ दिया है।”

देवोलीना के लिए ‘छठी मैया की बिटिया’ सिर्फ एक शो नहीं रहा, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा थी, जिसने उन्हें न सिर्फ एक कलाकार के रूप में बल्कि एक मां के रूप में भी नई पहचान दी। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब कोई काम पूरी श्रद्धा और सकारात्मकता के साथ किया जाए, तो वह जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में बदल जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान